लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा पर कंडक्टर के कुल 2922 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं. ये नियुक्तियां राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए होंगी. इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए क्षेत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 है. 12वीं पास और आईटीआई/ कंप्यूटर कोर्स/एनसीसी प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा अधिकतम 40 साल है. आवेदन से संबंधित ज्यादा ब्योरा वेबसाइट (WWW.upsrtc.com) से प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. इन पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणियों के अनुसार 100 और 200 रुपये देना होगा. कंडक्टर भर्ती गाजियाबाद – 464 संविदा कंडक्टर – अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 कंडक्टर भर्ती आजमगढ़ – 103 संविदा कंडक्टर अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 कंडक्टर भर्ती झांसी – 92 संविदा कंडक्टर – अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 कंडक्टर भर्ती नोएडा – 342 संविदा कंडक्टर – अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 कंडक्टर भर्ती आगरा – 93 संविदा कंडक्टर अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2018 कंडक्टर भर्त...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.