Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mexico

मेक्सिको सीमा पर अमेरिका ने तैनात किए 5,000 से ज्यादा जवान, बंद होगी सीमा!

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है वॉशिंगटन:  अमेरिकी  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  ने मेक्सिको के साथ व्यापार रोकने सहित अमेरिका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मध्य अमेरिका से प्रवासियों के आने से अव्यवस्था उत्पन्न होनी है तो वह यह कदम उठाएंगे. सीमा पर जरूरत पड़ने पर किया जाएगा बल का प्रयोग बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है. अमेरिका ने सोमवार को एक व्यस्त क्रॉसिंग को बंद करके नए बैरियर लगा दिए. सीमा पर तैनात किए गए 5000 जवान मध्य अमेरिका से 4,000 किमी की यात्रा करके हजारों प्रवासी सीमा पर ठहरे हुए हैं. आव्रजकों का कहना है कि वे अपने देश होंडुरास, ग्वाटेमाला व अल सल्वाडोर में हिंसा, गरीबी, उत्पीड़न की वजह से पलायन को मजबूर हैं. ट्रंप ने सीमा पर करीब 5,800 जवानों की तैनाती की है और उन्होंने पहले इन प्रवासियों को 'हमला'...

सीमा को अवैध रूप से पार करने का मामला : ट्रंप की रोक के खिलाफ कानूनी समूहों ने अदालत में कहा...

अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन एस टीगर ने सैन फ्रांसिस्को में सुनवाई के दौरान तत्काल कोई फैसला नहीं दिया कि अस्थायी रोक का आदेश जारी करना है या नहीं. ह्यूस्टन:  अमेरिकी-मैक्सिको सीमा को अवैध रूप से पार करने वाले किसी भी व्यक्ति को शरण देने पर प्रतिबंध लगाने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ कानूनी समूहों ने अदालत में तर्क पेश किए. इन समूहों ने कहा कि न्यायाधीश को चाहिए कि ट्रंप प्रशासन को इस फैसले को लागू करने से रोके. अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन एस टीगर ने सैन फ्रांसिस्को में सुनवाई के दौरान तत्काल कोई फैसला नहीं दिया कि अस्थायी रोक का आदेश जारी करना है या नहीं. ट्रंप प्रशासन ने लगाई थी शरणार्थियों के काफिले पर रोक अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और सेंटर फॉर कॉन्स्टीट्यूश्नल राइट्स ने यह आग्रह किया था. इन समूहों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने जारी प्रतिबंध के फौरन बाद मुकदमा दायर कर दिया था. ट्रंप ने अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर आ रहे शरणार्थियों के काफिले को लेकर यह रोक जारी की थी. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा- ट्रंप ट्रंप ने नौ नवंबर को घोषणा की थी कि दक्षिणी सीमा पार करने वाला...