वाराणसी/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापान के क्योटो शहर जैसा बनाने की कवायद में अब तेजी आएगी. इसकी जिम्मेदारी पीएम मोदी के करीब 25 मंत्रियों को सौंपी गई है. ये सभी मंत्री अगले तीन महीने के लिए वाराणसी में ही डेरा डाले रहेंगे. दरअसल पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को क्योटो शहर जैसा बनाने का वादा किया था और अब लोकसभा चुनाव को महज कुछ ही समय बचा है. ऐसे में सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है. सरकार का पूरा जोर है कि वाराणसी 2014 और वाराणसी 2019 में अंतर साफ दिखे. अब इसको गति देने के लिए कवायद भी तेज हो गई है. फाइल फोटो PM के संसदीय क्षेत्र में अगले तीन महीनों में लगभग 25 केंद्रीय मंत्री डेरा डालने की तैयारी कर रहे हैं. हर मंत्री अपने विभाग से संबंधित 5 हजार से दस हजार की संख्या में प्रोफेशनल लोगों का सम्मेलन करेंगे. मंत्री खुद जानकारी देंगे कि उनके विभाग के कौन-कौन से काम वाराणसी में हुए हैं. यही नहीं सम्मेलन में शामिल लोगों के सुझाव पर अमल भी किया जाएगा. ये मंत्री यह भी बताएंगे कि उनके मंत्रालय की योजनाओं का सीधा फायदा कैसे लिया जा सकता है. स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.