Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chinese prisoners

नेपाल के वीजा पर भारत में घुसे चीन के सैलानी, भारतीय सेना ने पकड़ा

बहराइच :  भारत-नेपाल की रूपईडीहा सरहद पर बुधवार को बिना वीजा के भारत में दाखिल होने पर रोके गये 6 चीनी नागरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में निर्दोष साबित हुए हैं. उन सभी को कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 2 महिलाएं भी हैं शामिल पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया कि गत सात नवम्बर को दो महिलाओं सहित छह विदेशी नागरिक अपने नेपाली गाईड उधव के साथ भारत-नेपाल सीमा पार करते हुए आ रहे थे. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के गश्ती दल ने उन्हें सीमा चौकी से पहले रोका था. सभी लोगों के पास है नेपाल का वीजा उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे सभी चीनी नागरिक हैं और उनके पास नेपाल का ही वीजा है. इस कारण इन सभी को बहराइच के रूपईडीहा थाने लाया गया. वे सभी लोग हिन्दी व अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे. द्विभाषिये के माध्यम से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वे सभी लोग नेपाल के भ्रमण पर आये थे और गत एक नवम्बर से नेपालगंज के एक होटल में रूके हुए थे. भारतीय सीमा में घुसने पर सशस्त्र सीमा बल जवानों ने रोका ग्रोवर ने बताया कि बुधवार शाम उनकी विमान के जरिये नेपालगंज ...