Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Social Media app

व्हाट्सएप को भारत में बनानी होगी कंपनी, फेक मैसेजेस पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली:  सरकार ने व्हाट्स एप को आज सख्ती से कहा कि उसे यदि भारत में काम करना है तो इसके लिए स्थानीय कंपनी बनानी होगी. इस एप पर किसी फर्जी संदेश के स्रोत का पता लगाने का तकनीकी समाधान तलाशना होगा. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हाट्स एव प्रमुख क्रिस डेनियल्स के साथ बैठक के बाद कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाले इस संदेश आदान-प्रदान एप ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की कहानी में उल्लेखनीय योगदान किया है लेकिन उसे भीड़ के हमले तथा प्रतिशोध के लिए अश्लील तस्वीरें प्रेषित करने जैसे दुष्क्रित्यों से निपटने के समाधान तलाशने होंगे. उल्लेखनीय है कि हल में देश में कुछ स्थानों पर व्हाट्सएप पर अफवाह से जुटी भीड़ ने कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस हादसे के बाद से सरकार ऐसे संदेशों के स्रोत का पता लगाने का समाधान चाहती है. अराजक गतिविधियों पर लगानी होगी लगाम  मंत्री ने कहा कि मेरी व्हाट्स एप के सीईओ क्रिस डेनियल्स के साथ सार्थक बैठक हुई है. व्हाट्सएप ने पूरे देश में जागरूकता फैलाने में जो काम किया है, उसके लिये मैं उनकी सराहना करता हूं. लेकिन भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या तथा ब...