नई दिल्ली: देश में बॉलीवुड से शुरू हुआ #MeToo कैंपेन की लहर ने दिग्गजों को अपनी चपेट में ले लिया है. इस मूवमेंट के तहत महिलाओं के यौन शोषण को लेकर घिरे फिल्मी दुनिया के एक्टर, डायरेक्टर और राइटरों के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक और बड़ा नाम सामने आया है. फेमस एक्टर नवाज पर एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. निहारिका ने अपनी आपबीती को पत्रकार संध्या मेनन के ट्विटर के जरिए शेयर किया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड निहारिका ने अपने नोट में लिखा है, ''मेरी मुलाकात नवाज से फिल्म 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी. एक सुबह मैं घर पर थी, नवाज रात को शूटिंग करके फ्री हुए थे. उन्होंने जब मुझे बताया कि वो मेरे घर के पास हैं तो मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया. निहारिका ने बताया, 'जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे कस कर पकड़ लिया. मैंने उनसे छूटने की कोशिश की. धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी जकड़ से छूटी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस रिश्ते का क्या करना है. मैं कुछ तय नहीं कर पा रही थी.'' एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने अपने नोट में न...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.