Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ट्विटर

नफरत फैलाने वाले मैसेज पर लगाम लगाने में नाकाम रहा ट्विटर, कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्लीः सरकार ने ट्विटर को ऐसी आपत्तिजनक और अवैध सामग्री हटाने की दिशा में बेहद धीमी गति से काम करने के लिए सोमवार को फटकार लगाई जिससे हिंसा भड़काने एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उकसाने वाले घृणा सन्देश और अफवाहें फैलाने में कथित तौर पर मदद मिलती है. सरकार ने कहा कि यदि ट्विटर कानून लागू करने वाली एजेंसियों के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जाएगी. केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ट्विटर इंडिया के कानूनी,नीतिगत, विश्वास एवं सुरक्षा प्रमुख विजय गड़े और जन नीति की प्रमुख महिमा कौल को कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के आदेशों के तत्वरित निस्तारण के लिए चौबीस घंटे काम करने वाला तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए आयोजित बैठक में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिकारियों को बताया गया कि कुछ मामलों में ट्विटर आपत्तिजनक विषयवस्तु को हटाने अथवा ब्लॉक करने में बेहद धीमा रहा है.

आपको खुश कर देगा Twitter का नया फीचर, यूजर्स को मिलेगा यह फायदा

नई दिल्ली : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आना वाला है. ट्विटर का नया फीचर यकीनन आपको खुश कर देगा. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के नए फीचर में यूजर को यह दिखाई देगा कि आपके फॉलोअर्स में कौन ऑनलाइन है. ट्विटर का यह फीचर सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक की तरह काम करेगा. यानी जिस तरह फेसबुक में यूजर को इंडिकेशन के जरिए यह जानकारी होती है कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में से कौन ऑनलाइन है, उसी तरह की सुविधा ट्विटर पर भी मिलेगी. जैक डोर्से ने ट्विट कर दी जानकारी ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से ने शुक्रवार को एक ट्विट कर जानकारी दी कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रोचक अपडेट किया जाएगा. डोर्से ने अपने ट्विट में बताया कि इस फीचर में पता चलेगा कि फिलहाल ट्विटर पर कौन ऑनलाइन मौजूद है. डोर्से ने अपनी पोस्ट के साथ कुछ सैंपल भी शेयर किए. ट्विटर के 'presence' फीचर से ऑनलाइन फॉलोअर के साथ एंगेज रहना ज्यादा आसान हो जाएगा. वहीं 'threading' फीचर यूजर को कनवरशेसन को फॉलो करने की अनुमति देगा. ट्विटर के प्रोडक्ट हेड सराह हैदर ने भी ट्विटर के इस फीचर के बारे म...