Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Gauri Lankesh

गौरी लंकेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, SIT ने समझाई हत्या की पूरी थ्योरी

बेंगलूरू:  पत्रकार  गौरी लंकेश  हत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने कहा कि उसने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. विशेष जांच अधिकारी एम एन अनुचेथ ने बताया कि हुबली के दो निवासी अमित राघवेन्द्र बद्दी और गणेश मिस्की को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया जिसने आगे की जांच के लिए छह अगस्त तक उन्हें एसआईटी की हिरासत में भेज दिया. अनुचेथ ने अपराध में उनकी भूमिका का खुलासा नहीं किया. हालांकि, कुछ पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले साल पांच सितंबर को गौरी लंकेश को गोली मारने से पहले बद्दी और मिस्की ने इलाके की टोह लेने में मदद की थी. इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि बेंगलूरू में राजराजेश्वरी नगर में गौरी के आवास के बाहर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के मुताबिक, परशुराम वाघमारे ने गौरी लंकेश को गोली मारी थी. नवीन कुमार ने असलहा मुहैया कराया था जबकि इस साजिश को अमोल काले ने रचा था. वहीं मोहन नायक ने बेंगलुरु में इन सभी आरोपियों को अपना घर रहने को दिया औ...

'अपने धर्म को बचाने के लिए मैंने गौरी लंकेश को मारा' : SIT के सामने आरोपी ने कबूला

नई दिल्ली :  पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश  की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने इस केस को सुलझाने का दावा किया है. एसआईटी ने कहा है कि उन्होंने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गौरी लंकेश की हत्या की. इसके साथ ही उस आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. परशुराम वाघमोरे नाम के इस शख्स को उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा से एसआईटी ने गिरफ्तार किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार , 26 साल के वाघमोरे का कहना है कि उसने जब गौरी लंकेश को मारा तब उसे पता नहीं था, कि उसे किसे मारना है. बता दें कि बेंगलुरु के आरआर नगर में 5 सितंबर 2017 की रात को गौरी लंकेश की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी. हत्यारों ने उन पर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं. एसआईटी के सूत्रों के अनुसार, वाघमोरे का कहना है कि मई 2017 में मुझसे कहा गया कि हमें अपना धर्म बचाने के लिए किसी को मारना है. मैं तब नहीं जानता था कि वह कौन है, लेकिन अब मैं सोचता हूं कि मुझे एक महिला को नहीं मारना चाहिए था. वाघमोरे ने एसआईटी के सामने कबूल किया कि उसे 3 सितंबर को बेंगलुरु लाया गया. बेलगावी में उसे एयरगन की ट्रे...