Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बीजेपी

छत्‍तीसगढ़ के लिए बीजेपी का 'अटल संकल्‍प पत्र' जारी, शाह बोले- 'लोगों की परेशानी सुन बनाया पत्र'

    नई दिल्‍ली :  आगामी छत्‍तीसगढ़ विधाननसा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. शनिवार को बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने एक समारोह के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र को 'अटल संकल्‍प पत्र' के नाम से जारी किया. इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य की बीजेपी सरकार और मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के कार्यों की तारीफ की. फोटो BJP twitter छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कहा 'राज्‍य में पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा. 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और यूनिफॉर्म दी जाएगी. अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. रमन सिंह जी ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया है. हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, रमन सिंह जी ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया है. अमित शा...

अगर सत्ता में आए तो सबसे पहले नोटबंदी घोटाले की कराएंगे जांच : रणदीप सुरजेवाला

नई दिल्ली/भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर नरेंद्र मोदी सरकार के इस कदम के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और कहा कि 2019 में पार्टी की सरकार बनी तो इस ‘घोटाले’ की जांच कराई जाएगी. पार्टी ने यह भी कहा कि सरकार को यह पता करने के लिए श्वेत पत्र लाना चाहिए कि नोटबंदी से क्या फायदा और नुकसान हुआ. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल में कहा, ‘नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है. यदि कांग्रेस की सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता में आयेगी, तो हम सबसे पहले नोटबंदी के घोटाले की जांच कराएंगे.’ उन्होंने कहा कि दो साल पहले 8 नवंबर 2016 को मोदी ने नोटबंदी को आर्थिक क्रांति का नया सूत्र बताते हुए कहा था कि इससे सारा काला धन पकड़ा जाएगा, फर्जी नोट पकड़े जाएंगे और आतंकवाद एवं नक्सलवाद देश से खत्म हो जाएगा. सुरजेवाला ने दावा किया,‘लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. न कालाधान विदेशों से वापस आया, न फर्जी नोट पकड़े गए और न ही आतंकवाद एवं नक्सलवाद देश से खत्म हुआ, बल्कि और बढ़ गया.’ कांग्रेस नेत...

पंजाब : लोकसभा चुनावों के लिए AAP ने की 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली :  2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. लोकसभा चुनावों की तैयारी की कड़ी में दिल्ली और पंजाब में पैठ बना चुकी आम आदमी पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पंजाब आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के चेयरमैन, प्रिंसिपल बुद्ध राम और तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. राजधानी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर पंजाब की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के सीएम और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं वह दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़े. किस लोकसभा सीट से किस प्रत्याशी को मिला टिकट संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान फरीदकोट लोकसभा सीट से साधू सिंह होशिरपुर लोकसभा सीट से रवजोत सिंह अमृतसर लोकसभा सीट से सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से नरिंदर सिंह शेरगि...

विफल ‘मोदीनॉमिक्स’ का परिणाम है देश में गंभीर आर्थिक संकट : कांग्रेस

नई दिल्ली :  कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार आ रही गिरावटऔर निर्यात के लिए ऋण सुविधा में कमी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकारपर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार ‘गंभीर आर्थिक संकट’ को मानने से भी इनकार कर रही है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है तो दूसरी तरफ निर्यात के लिए ऋण सुविधा में 47 फीसदी की कमी आई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है और मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है. गंभीर आर्थिक संकट का निवारण तो दूर की बात है, यह सरकार इसे स्वीकारने को भी तैयार नहीं है. यह संकट विफल ‘मोदीनॉमिक्स’ (मोदी का अर्थशास्त्र) का परिणाम है.’ Randeep Singh Surjewala  ✔ @rssurjewala On one hand, ₹ slides uncontrollably, ‘Exports Credit’ declines by 47% ! Economy in doldrums as Modi Govt remains on ‘mute’ mode, refusing to address or even acknowledge the ‘grave economic crisis’ spurred by the failure of failed ‘Modinomics’. pic.twitter.com/9rN4ArTu1n 8:59 AM - Sep 4,...

कर्नाटक निकाय चुनाव नतीजे : 913 सीटें जीतकर कांग्रेस ने BJP को पछाड़ा, मतगणना जारी

बेंगलुरु : कर्नाटक में 31 अगस्‍त को हुए 102 शहरी स्‍थानीय निकायों के लिए चुनाव की मतगणना आज यानी सोमवार को सुबह से शुरू हो गई है. इन चुनाव के परिणाम सोमवार रात तक या मंगलवार को घोषित किए जा सकते हैं. इसमें अब तक कुल 2709 सीटों में से 2454 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इसके अनुसार बीजेपी को कर्नाटक निकाय चुनावों में झटका लग सकता है. क्‍योंकि कांग्रेस ने अब तक 913 सीटें जीत ली हैं. वहीं बीजेपी ने अब तक 855 सीटों पर ही विजय हासिल की है. ANI ✔ @ANI # Karnataka : Results declared on 2267 out of total 2664 seats in 102 urban local bodies where polls took place on August 31. Congress wins 846, BJP wins 788, JD(S) wins 307, and independent candidates win 277 seats. 11:52 AM - Sep 3, 2018 31 अगस्‍त को हुए इन चुनाव में कुल 8,340 उम्मीदवारों ने अपनी किस्‍मत आजमाई है. शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस के 2,306, बीजेपी के 2,203 और जेडी-एस के 1,397 उम्‍मीदवार मैदान में हैं. इनके अलावा 814 उम्‍मीदवार शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें कांग्रेस के 135, बीजेपी के 130 और जेडी-एस के 129 ...

जब मंच पर PM मोदी और EX पीएम मनमोहन सिंह का हुआ सामना, जानें फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली: हम भारतीय गर्व से कहते हैं हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था दुनिया में सबसे अलग और सबसे बेहतर है. यहां नेताओं के बीच मतभेद होते हैं, विचारों और मुद्दों पर वे एक दूसरे पर हमलावर होत हैं, लेकिन कभी भी मनभेद नहीं होने देते हैं. यही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती है. इसका एक नजारा रविवार को दिल्ली में देखने को मिला. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ही मंच पर अगल-बगल बैठे दिखे. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी खुद आगे बढ़े और वरिष्ठ राजनेता का स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के चहरे पर जिस तरह की मुस्कान दिख रही थी, उसे देखकर तो बस यही कहा जा सकता है लोकतंत्र जिंदाबाद. ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने न जाने कितने भाषणों में मनमोहन सिंह पर निशाना साधा होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की सरकार पर हमले किए हैं. अगले साल एक बार फिर से लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में यह सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता ह...

3 राज्‍यों में बीजेपी के दिग्गजों के खिलाफ ‘डोर टू डोर’ प्रचार करेगा कांग्रेस का सेवा दल

नई दिल्ली : कांग्रेस का सेवा दल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में करीब 75 ऐसी सीटों पर ‘डोर टू डोर’ प्रचार अभियान चलाने जा रहा है जहां पिछले कई चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार झेलनी पड़ी है. संगठन ने मध्य प्रदेश में ऐसी 30 सीटों को चिन्हित किया है. इसके साथ वह राजस्थान में 25 और छत्तीसगढ़ में 20 सीटों का चुनाव कर रहा है जहां सेवा दल की ‘विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमें’ कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी. लंबे समय बाद चुनाव में जमीन पर पूरी सक्रियता से उतरने जा रहा सेवा दल उन सीटों पर प्रचार करेगा जहां पिछले पांच-छह बार से कांग्रेस हार रही है और भाजपा के दिग्गज चुनावी मैदान में हैं. सेवा दल के मुख्य संगठक लालजीभाई देसाई ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय सेवा दल कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से यह नहीं हो पा रहा था. अब हम आगामी विधानसभा चुनावों में यह फिर शुरू करने जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम करीब 75 सीटों का चुनाव कर रहे हैं. इस पर पार्टी नेतृत्व से बातचीत हो गई है. पहले इन सीटों के मुद्दों को लेकर सर्वेक...

UP में SP, BSP और कांग्रेस की चुनौती से निपटने के लिए BJP का इन 130 सीटों का गेमप्‍लान

नई दिल्‍ली:  2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद की बढ़ती जुगलबंदी के बीच राजनीतिक विश्‍लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि बदलती परिस्थितियों में  बीजेपी  के लिए यहां से पिछले बार जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा. 2014 लोकसभा चुनाव में राज्‍य की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने सहयोगी अपना दल के साथ 73 सीटें जीती थीं. हालांकि बीजेपी यह दावा कर रही है कि यूपी में विपक्षी एकजुटता के बावजूद उसको नुकसान नहीं होगा लेकिन इसके साथ ही संभावित नुकसान की स्थिति में पार्टी ने उन क्षेत्रों की तरफ फोकस करना शुरू कर दिया है जहां पिछली बार बीजेपी को ज्‍यादा सफलता नहीं मिली है. इस कड़ी में द इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने पांच दक्षिणी राज्‍यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल एवं केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 130 सीटों पर निगाहें जमा दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इन राज्‍यों में व्‍यवहारिक नीति को अपनाते हुए गठबंधन साथियों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी को इन राज्‍यों की 130 सीटों में से केवल 20 पर...

संसद में मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीएम मोदी : राहुल गांधी

लंदन :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग को बीजेपी सरकार के शासन के अधीन बांटा जा रहा है औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के समक्ष उठ रहे इन गंभीर मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. साथ ही राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता. अगर आपने राफेल समझौते पर संसद में हुई बहस को सुना होगा तो आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए.’’ लंदन में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर हर एक भारतीय का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘भारत, विश्व को भविष्य दिखाता है. भारत के लोगों ने इसे मुमकिन किया और इसमें कांग्रेस ने मदद की है.’’ राहुल ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने से पहले कुछ भी नहीं हुआ तो वह कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, वह देश के हर एक व्यक्ति का अपमान कर रह हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भारत में दलितों, किसानों, जनजातीय लोगों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को कहा जाता...

बीजेपी ने की सिद्धू की आलोचना, कांग्रेस पार्टी से की निष्कासित करने की मांग

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर उनके द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर हमला बोला. पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए नवजोत सिद्धू सेना प्रमुख से गले मिलने के साथ-साथ समारोह में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति के बगल में बैठे थे, जिसपर बीजेपी ने एतराज जताते हुए सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की है. क्या राहुल गांधी ने दी थी पाकिस्तान जाने की अनुमति- बीजेपी बीजेपी ने पाकिस्तान दौरे पर गए कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों की भी आलोचना की और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या सिद्धू ने वहां जाने के लिए उनकी अनुमति ली थी और क्या वह उनको पार्टी से तत्काल निष्कासित करेंगे. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए सिद्धू पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिले. वह पीओके के राष्ट्रपति मसूद खान के पास बैठे थे." पात्रा ने कहा, "यह साधारण बात...

जब भी शिवसेना-बीजेपी रिश्ते बिगड़ते, वाजपेयी कहते- 'प्रमोद जरा देखिए क्या मसला है'

मुंबई:  मौजूदा वक्त में बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं और अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी और बाल ठाकरे के रिश्तों का जिक्र होना स्वभाविक है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे और इस वजह से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन बेहद आसान रहा. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,‘यहां तक कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी ठाकरे के साथ संपर्क में रहते थे और हमेशा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते थे.’ राउत ने कहा कि वाजपेयी के ठाकरे के साथ सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन को राज्य में इस तरह के पहले गठबंधन के लिए बीजेपी का शिल्पकार माना जाता था. राउत ने याद किया,‘दोनों दलों के बीच मतभेदों का समाधान ठाकरे और महाजन की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति की बैठकों में किया जाता था.’ वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश मिश्रा ने कहा, ‘ वाजपेयी हमेशा महाजन को कहते: आप संभाल लो और महाजन समस्याओं के समाधान के लिए ठाकरे के आवास मातोश्री जाते.’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरा ...

अटल बिहारी वाजपेयी: BJP का ऐसा चेहरा जिनपर कभी नहीं लगा 'हिंदुत्व' का ठप्पा

नईे दिल्ली:  बीजेपी ने नए सहयोगी बनाने और 1998 एवं 1999 के लोकसभा चुनाव जीतकर एक प्रमुख ताकत बनने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रभावशाली और ‘उदार’ छवि का खूब सहारा लिया. वर्ष 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करके बीजेपी ने पहली बार दिखाया था कि वह देश में कांग्रेस का विकल्प बन गई है. वाजपेयी ने 1980 से 1986 तब जब बीजेपी की अगुवाई की तो उन्होंने अपनी पार्टी की मूल विचारधारा ‘हिंदुत्व’ को कभी खुद पर ज्यादा हावी नहीं होने दिया. साल 1980 में जनसंघ के नेताओं द्वारा बीजेपी की स्थापना की गई थी. 1984 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को महज दो सीटें मिली थीं. वाजपेयी के दौर में हुआ रामजन्मभूमि आंदोलन बहरहाल, लाल कृष्ण आडवाणी को 80 के दशक के अंतिम वर्षों और 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में बीजेपी को ऊंचाई पर ले जाने वाली असल शख्सियत के तौर पर जाना जाता है. आडवाणी के नेतृत्व में बीजेपी ने विश्व हिंदू परिषद जैसी अपनी हिंदुत्व की सहयोगियों के साथ मिलकर 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू किया और अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए रथ-यात्रा निकाली. वरिष्ठ पत्रकार राधिका रामशेषन...

सौ साल से ज्यादा जीने की इच्छा रखते हैं अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली:  देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयीकी सेहत गंभीर है, और देश भर में उनके समर्थक उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. साथ ही वो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए गए पलों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को भी एक दूसरे के साथ बांट रहे हैं. उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने बताया, 'अटल जी की सबसे बड़ी खासियत है कि उनका दिल बहुत बड़ा है. यही वजह है कि ऐसा कोई नहीं, जो उन्हें पसंद न करता हो.' राजेश सिंह सेंगर ने बताया कि दिल्ली में विजय कुमार मल्होत्रा का 75वां जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह मौजूद थे. उन्होंने बताया, 'जब अटल जी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि विजय कुमार मल्होत्रा हम लोगों के साथ सक्रियता से काम करते हुए जीवन के सौ वर्ष पूरे करेंगे.' इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, 'आप जानते हैं कि मैंने हम लोगों के साथ क्यों कहा? क्योंकि अगर विजय जी जीवन के सौ स...

मिशन 2019: युवा वोटरों के लिए BJP का 'खास' प्‍लान, हर बूथ पर उतारेगी 5 साइबर योद्धा

नई दिल्‍ली:  अगले साल होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए किलेबंदी की है. पार्टी की ‘साइबर सेना’ हर मतदान केंद्र (बूथ) पर पांच लोगों तक पहुंच बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ बीजेपी की उपलब्धियों की तथ्यात्मक तस्वीर पेश करेगी. बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आज के सूचना क्रांति के युग में सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म, सोशल मीडिया का प्रभाव किसी से छिपा नहीं है. आने वाले चुनाव में काफी संख्या में युवा पहली बार वोट डालेंगे. देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में पार्टी दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगकी प्लेटफार्म के जरिये जन जन तक सरकार के कार्यों की सही तस्वीर पेश करेगी.’’ बीजेपी की साइबर सेना विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए विशेष रूप से काम कर रही है. इसके लिए विभिन्न विषयों पर डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है ताकि, आरोपों का जवाब तथ्य और आंकड़ों के साथ दिया जा सके. पार्टी की सोशल मीडिया टीम तीन स्तरों पर ...

2015 के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं अमित शाह, समझें इस दौरे का पूरा सियासी गणित

पटना:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के अध्यक्ष  अमित शाह  गुरुवार(12 जुलाई) को बिहार के राजधानी पटना पहुंचने वाले हैं. शाह के बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से सुबह के नाश्ते और रात्रि भोज में उनकी मुलाकात तय है. इन दोनों नेताओं के मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. बिहार में सरकार बनने के बाद पहली बार आएंगे अमित शाह संभवना व्यक्त की जा रही है कि बीजेपी के सत्ता में वापसी के बाद शाह की इस बिहार यात्रा के दौरान न केवल नीतीश के जद (यू) से सीट बंटवारे पर चर्चा होगी बल्कि लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर भी बातचीत होने की उम्मीद है. ऐसे में शाह के इस दौरे पर न केवल बिहार के सत्ता पक्ष के नेताओं की नजर है बल्कि विपक्ष भी इन नेताओं के मुलाकात पर पैनी निगाह रखे हुए है. वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है. हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है. उस समय जद (यू) बीजेपी से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब बीजेपी के साथ सरकार में है. जदयू अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की दे चुकी है धमकी वैसे, इ...

सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर तिलमिलाए BJP सांसद, दिया विवादित बयान

नई दिल्ली:  मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार  सपना चौधरी  कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. यह बात बीजेपी को नागवार गुजरी है. सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर बीजेपी सांसद विवादित टिप्पणी की है. हरियाणा के करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है.' मालूम हो कि 22 जून को  सपना चौधरी  कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं तथा आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Congress mein thumke lagane wale jo hain woh hi thumke lagayenge, yeh unko dekhna hai ki thumke lagane hain ya chunaav jeetna hai: Ashwini Kumar Chopra, BJP MP from Ka...

यदि नीतीश कुमार BJP का साथ छोड़ दें तो उन्हें साथ लेने पर विचार किया जाएगा: कांग्रेस

नई दिल्‍ली:  2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में एनडीए में चल रही उठा-पठक के बीच विपक्षी कांग्रेस ने कहा है कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी का साथ छोड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें महागठबंधन में वापस लेने के लिए वह सहयोगी दलों के साथ विचार करेगी. कांग्रेस का यह बयान उस वक्त आया है जब हाल के दिनों में अगले लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल के संदर्भ में जदयू और बीजेपी के बीच कुछ विरोधाभासी बयान आये हैं जिस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. NDA में खींचतान दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने कहा है कि वह राज्‍य की 40 लोकसभा सीटों में से 25 पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 15 सीटें बीजेपी के लिए छोड़ देगी. हालांकि जदयू ने इस आकलन में एनडीए के अन्‍य सहयोगियों रामविलास पासवान की लोजपा और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को शामिल नहीं किया है. लोजपा के छह और रालोसपा के तीन लोकसभा सदस्‍य हैं. सीटों को लेकर उपजी खींचतान के कारण केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को खासा नाराज बताया जा रहा है. वह सात जून को पटना में एनडीए की डिनर डिप्‍लोमेसी के नाम पर ...

बीजेपी MLA बोले- 'जो मुसलमान पाकिस्‍तान की चिंता करे, उसे गोली मार देनी चाहिए'

बलिया :  जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा पर पाकिस्‍तान द्वारा  सीजफायर के उल्‍लंघन  पर बीजेपी विधायक  सुरेंद्र सिंह  ने अपनी ही सरकार का विरोध किया है. केंद्र सरकार के सीजफायर के फैसले का विरोध करते हुए सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गृह मंत्री  राजनाथ सिंह  द्वारा सीजफायर के फैसलेे की घोषणा गलत है. उन्‍होंने कहा कि गोली का जवाब गोली ही होना चाहिए. उत्‍तर प्रदेश के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी द्वारा जारी उनके फिटनेस वीडियो पर  राहुल गांधी   के व्‍यंग्‍य पर कांग्रेस अध्‍यक्ष पर निशाना साधा. सीजफायर का फैसला गलत जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सीजफायर के बाद पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी और भारतीय जवानों की मौत पर  बलिया  के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक  सुरेंद्र सिंह  ने केंद्र सरकार के फैसले पर अपना विरोध जताते हुए कहा की गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सीजफायर का फैसला गलत है. सुरेंद्र सिंह ने कहा की गोली का जबाब बोली नहीं गोली ही होता है. पीएम मोदी रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी क्यों नहीं देते इस सवाल का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भा...

BJP ने बनाया 'कोरोमंडल प्लान', कामयाब हुई तो विपक्षी एकता की निकलेगी हवा

नई दिल्ली:   समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी ) के गठजोड़ के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें घटने की आशंका के बीच बीजेपी ने इसकी भरपाई के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है.  बीजेपी  साल  2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में कोरोमंडल समुद्रतट के किनारे बसे दक्षिणी एवं पूर्वी तटीय राज्यों में पूर्वोत्तर की तर्ज पर छोटे दलों को साथ लाने की संभावना पर विचार कर रही है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल तमिलनाडु के अलावा ओडिशा एवं पश्विम बंगाल जैसे इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा है. पूर्वोत्तर के राज्यों मेंबीजेपी ने करीब दो साल पहले छोटे राजनीतिक दलों के साथ नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) का गठन किया था. इस गठबंधन के संयोजन की जिम्मेदारी कांग्रेस सेबीजेपी में आए असम के वरिष्ठ नेता हेमंत विश्व शर्मा को दिया गया था और यह गठजोड़ पांच राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहा. राम माधव और मुरलीधर राव की बढ़ सकती है जिम्मेदारी समझा जाता है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रहने के बाद बीजेपी नेतृत्व दक्...

प्रणब मुखर्जी 2019 में बनना चाहेंगे प्रधानमंत्री?

मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. मुंबई:  शिवसेना ने नया शिगूफ़ा छेड़ा है. मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. ऐसे हालात बनने पर विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस के सामने ऊहापोह वाले हालात बन सकते हैं. 'सामना' में शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस तुष्टीकरण की राह पर है. आरोप लगाया है कि इन्होंने कभी भी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को संघ मुख्यालय में नहीं बुलाया, लेकिन मुस्लिमों के लिए इफ्तार आयोजित कर रहा है. शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस ने कांग्रेस के खांटी नेता को अपने मुख्यालय में बुलाकर संदेश दे दिया है कि 2019 के आम चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या है. अगर त्रिशंकु लोकसभा के हालात बनते हैं तो प्रणब मुखर्जी के चेहरे को आगे कर दिया जाएगा, जो सर्वमान्य नेता स...