Skip to main content

Posts

Showing posts with the label haryana

हरियाणा: बीजेपी के बागी 'राजकुमार' कुरुक्षेत्र की जंग में किसके सिर पर बांधेंगे जीत का सेहरा

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में कुरुक्षेत्र का खास महत्व है. सत्ता की महाभारत का रास्ता कुरुक्षेत्र से होकर न गुजरे, ये हो नहीं सकता. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के कद्दावर नेता नवीन जिंदल को हराकर कुरुक्षेत्र जीतने वाले राजकुमार सैनी ने रविवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नाम से एक नया दल बनाने का ऐलान किया और रविवार को ही एक बड़ी रैली का आयोजन अपनी ताकत का ऐहसास भी कराया. ऐसे में सवाल ये है कि बीजेपी के ये बागी सांसद आखिर नुकसान किसे पहुंचाने जा रहे हैं. बीजेपी को या कांग्रेस को. ये भी गौरतलब है कि अलग पार्टी बनाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरिणाया के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, दोनों ही उनके सीधे निशाने पर नहीं हैं. वो एक बार फिर अपने चिर-परिचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी - जाटों को ही निशाना बना रहे हैं. यही वो मुद्दा है, जिसे लेकर उन्होंने बीजेपी की मुखालफत की है. हरिणाया की राजनीति में लगभग दस प्रतिशत मत प्रतिशत वाले जाटों का दबदबा रहा है. दो दशक से हरियाणा में जाट मुख्य...

दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके, सोनीपत में था भूकंप का केंद्र

नई दिल्ली :  दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के केंद्र हरियाणा के सोनीपत में बताया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. भू-वैज्ञानियों ने बताया कि रविवार की शाम 3.37 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. ANI  ✔ @ANI Earthquake of magnitude 4.0 hit Sonipat in Haryana at 3:37 pm, tremors were felt in adjoining areas of Delhi NCR ANI  ✔ @ANI Earthquake of magnitude 4.0 hit Sonipat in Haryana at 3:37 pm 3:59 अपराह्न - 1 जुल॰ 2018 भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान के समाचार नहीं मिले हैं. (विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा)

इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान

  1   /   12 हरियाणा STF ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले माफिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने सलमान खान की हत्या की काफी तैयारियां कर ली थीं.   2   /   12 पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय शूटर संपत नेहरा काफी समय से सलमान की गतिविधि‍यों पर नजर रखे हुए था. ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग के मुताबिक मुंबई में सलमान की दिनचर्या और उनके बॉडीगार्ड्स के बारे में भी जानकारी जुटा चुका था. 3   /   12 पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने 2 दिन तक मुंबई में रहकर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की. सलमान अपने घर की जिस गैलरी में खड़े होकर अपने फैंस से इंटरैक्ट करते हैं, उसकी फोटो भी खींची थी. 4   /   12 दरअसल संपत उस गैलरी और जहां उनके फैंस उन्हें देखने के लिए खड़े होते हैं, उसके बीच की दूरी नाप रहा था कि जब सलमान उस गैलरी में खड़े हों तो उनकी हत्या के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है. ...

शूटआउट @ दिल्ली: एनकाउंटर में मारे गए 4 गैंगस्टर, 6 पुलिसवाले जख्मी

नई दिल्‍ली:  दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शनिवार को छतरपुर में इनामी गैंगस्‍टर राजेश भारती समेत 4 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया. भारती पर कई राज्‍यों में केस दर्ज है. वह एक लाख रुपए का इनामी बदमाश था. डीसीपी (स्‍पेशल सेल) संजीव यादव ने बताया कि इस मुठभेड़ में 6 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. छतरपुर में छिपे होने की मिली थी जानकारी पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे दक्षिण दिल्‍ली के छतरपुर इलाके में छिपे हुए हैं. जब उन्‍हें पुलिस ने ललकारा तो उन्‍होंने फायरिंग शुरू कर दी. ANI ✔ @ANI 1 h # SpotVisuals 5 criminals and 6 police personnel injured in an ongoing encounter between the Special cell of # Delhi Police and Rajesh Bharti Gang in # Delhi pic.twitter.com/NE894JJXEb ANI ✔ @ANI More # visuals from the spot: 5 criminals and 6 police personnel injured in an encounter between the Special cell of # Delhi Police and Rajesh Bharti Gang in # Delhi 's Chhatarpur pic.twitter.com/9miTjTQQpm ANI ✔ @ANI # SpotVisuals 5 criminals and 6 police personnel injured in an ongoing encounter b...

खट्टर सरकार का फरमान- विज्ञापन से कमाई का 33% हिस्सा सरकारी खजाने में दें खिलाड़ी

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का एक और फरमान विवादों में घिरता दिख रहा है. बीजेपी सरकार का आदेश है कि राज्य से आने वाले खिलाड़ियों को विज्ञापनों और प्रोफेशनल स्पोर्ट के जरिए कमाई होती है उसका तैंतीस फीसदी हरियाणा स्पोर्ट्स काउंसिल में जमा करवानी होगी. सरकार का कहना है कि इसका इस्तेमाल राज्य में खेल के विकास पर खर्च होगा. इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि खिलाड़ियों को जो नौकरी मिली है, उसमें अब छुट्टी लेने पर भी उनका वेतन कटेगा. वहीं, अगर कोई भी खिलाड़ी बिना सरकार की आज्ञा लिए किसी कंपनी का विज्ञापन करता है या फिर प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में हिस्सा लेता है तो उससे होने वाली सारी आमदनी सरकारी खाते में ही जमा करवानी होगी. खट्टर सरकार ने यह आदेश 30 अप्रैल, 2018 के सरकारी गजट के नोटिफिकेशन में जारी किया है.   ANI  ✔ @ANI # Haryana Govt notification dated 30 April 2018 asks sports-persons to deposit one-third of their income earned from professional sports or commercial endorsements to the Haryana State Sports Council, amount to be used for development of sports in the state. आपको बता दें ...

संपर्क फॉर समर्थन: अमित शाह ने की अकाली नेताओं से मुलाकात, मिल्खा सिंह से भी मिलेंगे

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत करेंगे मुलाकात। चंडीगढ़। संपर्क फॉर समर्थन के तहत गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए। वह यहां बीजेपी की सहयोगी अकाली दल के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। शाह पूर्व हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सिद्धू और मिल्खा सिंह से भी उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाह का गुरूद्धारा में मत्था टेंकने का कार्यक्रम भी है। क्यों अहम है यह मुलाकात? - शिरोमणि अकाली दल एनडीए का पुराना सहयोगी है। हालांकि, इन दिनों भाजपा व अकाली दल के संबंधों में खटास की खबरें आई हैं। - शाह के दौरे से पहले सुखबीर बादल ने कहा है, "एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। युद्ध जैसी स्थिति है।" - हाल में हुए उपचुनाव में अकाली दल को अपने गढ़ शाहकोट में हार मिली थी। 39 साल में यहां अकाली दल की पहली हार थी। क्योंकि 1992 में अकाली दल ने चुनाव का बॉयकॉट कर दिया था। - पहले शाहकोट उपचुनावों में हार और फिर सुखबीर के बयान से भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। माना जा रहा है कि शाह की बड़े बादल और सुखबीर बादल से मुलाकात गठबंधन दलों को एकजुट...

किसान आंदोलन को सीएम खट्टर ने बताया 'खामखां की बात', कहा- नुकसान इन्हीं का होगा

किसान आंदोलन को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. मनोहर लाल खट्टर ने कहा- किसानों के पास मुद्दा नहीं नई दिल्ली:   किसान आंदोलन  को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम  मनोहर लाल खट्टर  आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन पर जब उनसे मीडिया ने प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उस पर सीएम ने इसे 'बिना विषय का आंदोलन' बताया जो 'खांमखां की बातों' को लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है. सीएम खट्टर ने कहा, 'किसानों की हड़तालों का कोई विषय नहीं है. उनका किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है. ये खांमखां की बात को लेकर आगे चल रहे हैं. वैसे भी ये जो हड़ताल है उसमें ये कहना कि दूध नहीं बेचेंगे और सब्जी नहीं बेचेंगे तो इसमें किसानों का ही नुकसान है'. बता दें कि मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में एक...