Skip to main content

Posts

Showing posts with the label budget hotels

10 बड़े स्टेशनों के पास बनेंगे आलीशान होटल, सस्ते दामों पर ठहर सकेंगे

अभय सिंह/ नई दिल्ली :  अगर आप भी घर से दूर किसी शहर में जाकर ठहरने की जगह के बारे में सोचते हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए. आमतौर पर भारतीय परिवार अपने बजट के होटल या गेस्ट हाउस में ही रुकने को तवज्जो देते हैं, क्योंकि अक्सर रेलवे स्टेशन या बस डिपो के पास मिलने वाले होटल महंगे होते हैं और सुरक्षित भी नहीं होते. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी. इसी के साथ रेलवे स्टेशनों के पास अब आपको ठहरने के लिए सस्ते होटल मिलेंगे. यात्रियों को कम कीमत में रुकने की सुविधा मिलेगी आपको बता दें नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC)  अब देशभर के रेलवे स्टेशनों के नजदीक किफायती होटल बनाएगी. इसके लिए एनबीसीसी की तरफ से योजना तैयार की जा चुकी है. स्टेशन के नजदीक बनने वाले इन होटलों में यात्रियों को कम दामों में रुकने की सुविधा मिलेगी. एनबीसीसी की तरफ से ये होटल रेलवे की जमीन पर तैयार किए जाएंगे. इसके लिए रेलवे और एनबीसीसी में सहमति बन चुकी है. अभी होटल के टैरिफ पर निर्णय नहीं हालांकि अभी रेलवे की तरफ से यह फैसला किया जाना बाकी है कि होटल को लीज पर दिया जाए ...