Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मानसून सत्र 2018

इस बड़े राज से हुआ पर्दाफाश, जानिए राहुल गांधी ने क्यों और किसे मारी थी आंख

नई दिल्ली:  लोकसभा में कल अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलकर अपनी सीट पर लौटे तो उनका आंख मारना मिनटों में वायरल हो गया. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के इस व्यवहार के लिए उन्हें नसीहत दी. सोशल मीडिया और समीक्षकों ने भी उनकी आलोचना की. लेकिन लोकसभा की कार्रवाई का वीडियो ध्यान से देखने पर लगता है कि राहुल गांधी की मंशा प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने की नहीं थी. दरअसल राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री से गले मिलकर वापस अपनी सीट पर आ तो उनसे थोड़ी दूरी पर बैठे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्सअप किया और बधाई दी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के थम्सअप करने पर राहुल गांधी उन्हें आंख मारते हुए मुस्कुरा दिए. बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट का कहना है कि हम उम्र दोस्तों के बीच ऐसा होना बहुत स्वाभाविक है. उनका कहना है कि ऐसा करके राहुल गांधी प्रधानमंत्री को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे थे. बल्कि उनका आशय था कि उनके लिए ये सबकुछ बहुत आसान था या वो ये कहना चाह रहे थे कि वो अपने मिशन में कामयाब रहे. विशेषज्ञों के अनुसार उनके एक्स...

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन, जवाब मिला-टेंशन मत लीजिए...

नई दिल्ली:  लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमा अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोशिश में जुटे हैं कि एनडीए के सारे घटक दल मोदी सरकार के पक्ष में वोटिंग करे. ऐसे में सबकी नजरें शिवसेना पर टिकी हैं. दरअसल, शिवसेना केंद्र और राज्य में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन आए दिन दोनों सरकारों पर हमले करती रहती है. दोनों दलों के बीच टकराव के आलम इस हद तक हैं कि हाल ही में हुए उपचुनाव में दोनों दलों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. शिवसेना ने जारी किय व्हिप सूत्रों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव के ऊहापोह के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को फोन किया. शाह ने उद्धव से कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार का साथ दें. इसपर उद्धव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मोदी सरकार का ही साथ देगी. Med...