नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. यही नहीं उनके साथ ICICI बैंक पर भी खतरा मंडरा रहा है . दरअसल, चंदा कोचर और उनके परिवार पर लगे कथित अनियमितता के आरोपों की जांच भारत में चल रही है. वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर SEC (सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन) भी इस मामले में पड़ताल कर रहा है. जल्द ही कोचर और आईसीआईसीआई बैंक को SEC जांच का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, SEC के एक अधिकारी से कोचर और आईसीआईसीआई से जुड़े मामले की जांच से जुड़ा सवाल पूछा गया तो अधिकारी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. भारत ने मांगी मॉरिशस से मदद चंदा कोचर और आईसीआईसीआई बैंक, के खिलाफ जांच कर रही भारतीय नियामक और जांच एजेंसियां ने मॉरीशस समेत दूसरे विदेशी समकक्षों से जांच में मदद मांगी हैं. बैंक पहले ही कथित 'हितों के टकराव' और 'फायदा के बदले फायदा पहुंचाने' के मामले की स्वतंत्र जांच करा रहा है. इससे पहले मार्च में जब पहली बार इस बारे में रिपोर्ट्स सामने आई थीं तब बैंक ने कहा था कि उसके बोर्ड को कोचर में 'पूर्ण विश्व...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.