Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mamata

ममता बनर्जी की केंद्र को चुनौती, दम है तो पश्चिम बंगाल में लागू करके दिखाएं NRC

नई दिल्ली :  असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मसौदे पर देश की राजनीति में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जिनकी खुद की कोई पहचान नहीं है, वे लोग दूसरों की पहचान पर सवालिया निशान लगा रहे हैं. उन्होंने केंद्र को चुनौती दी कि वह एनआरसी को पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'वे कौन है? पश्चिम बंगाल में उनके पास क्या महत्व है? कोई उन्हें नहीं जानता है. वे सिर्फ कुछ मूर्ख लोग हैं. उनका खुद का कोई वजूद नहीं है और वे यहां एनआरसी लागू करेंगे? मैं देखती हूं कि वे कैसे हस्तक्षेप करते हैं.' बता दें कि ममता बनर्जी तीन के दिल्ली दौरे पर हैं. आज गुरुवार को वे पश्चिम बंगाल रवाना हो गईं. दिल्ली प्रवास के दौरान टीएमसी प्रमुख ने तमाम सत्ता और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर एनआरसी के मुद्दे पर सरकार का विरोध करने की कवायद ...