पटनाः बिहार पुलिस की नौकरी की चाह रखनेवालों के लिए बुरी खबर है. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल बहाली के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इस बात की घोषणा डीजीपी के आदेश के बाद की गई हैं. इसके बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. खबरों के मुताबित बिहार फायरमैन की बहाली को भी रद्द कर दिया गया है. आपको बता दें कि बिहार पुलिस की तरफ से सिपाही भर्ती के लिए 9,900 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी. इसके अलावा सिपाही-अग्निक यानि फायर ब्रिगेड के पदो के लिए भी 1,965 रिक्तियों पर बहाली निकाली गई थी. लेकिन अब इस बहाली को रद्द कर दिया गया है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) बिहार पुलिस में कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती पीईटी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. गौरतलब है कि बिहार पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती को लेकर कुल 9,900 पदों पर विज्ञापन संख्या 2/2018 के तहत बहाली निकाली गई थी. इन रिक्तियों के लिए 30 जून की अंतिम तारीख तक आवेदन लिया गया था. इस परीक्षा में आवेदन के लिए जेनरल और ओबीसी कैटोगरी के अभ्याथियों से 450 रुपये और एससी/एसटी वर्ग से 112 रुपये लिए गए थे. न...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.