Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Punjab

पंजाब-जम्मू माधोपुर बॉर्डर पर इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए 4 संदिग्ध, तलाश जारी

बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. नई दिल्‍ली :  पंजाब- जम्‍मू सीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पंजाब-जम्मू माधोपुर सरहद पर चार संदिग्ध एक इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए हैं. बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. इस अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्कता से इन चारों संदिग्‍धों की तलाशी में जुट गई है. फिलहाल प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है इसम अभियान में खुफिया एजेंसियों की मदद ली जा रही है.

इससे पहले 1924 में केरल में सबसे भयानक बाढ़ आई थी. उस समय देश में अंग्रेजी शासन था. तब ये बाढ़ केरल के मालाबार इलाके में आई थी. उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बाढ़ में डूबे केरल की मदद के लिए पूरे देश से 6 हजार रुपए जुटाए थे.

नई दिल्ली :  गायक-अभिनेता जस्सी गिल का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलने के बाद वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. गिल ने आनंद एल राय के फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के साथ बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है. 29 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर पर 'रईस' अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर साझा की. शाहरुख से आशीर्वाद मांगा तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मैं इससे ज्यादा खुशी नहीं महसूस कर सकता. एक और केवल एक शाहरुख सर से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगता हूं. कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिल पाऊंगा. आज, मुझे लगता है कि मैंने कुछ हासिल कर लिया है. धन्यवाद आनंद एल. सर और मुदस्सर अजीज." इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं जस्सी पंजाब के फेमस सिंगर जस्सी गिल फिल्म "हैप्पी फिर भाग जाएगी" से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है.फिल्म में जस्सी, सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट नजर आएंगे. जस्सी, सोनाक्षी सिन्हा के इतने बड़े फैन है कि वो अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है कि उन्हें इतनी अच्छी फिल्म और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला. जस्सी ने कहा मैं बहुत लकी ...

पंजाब बना देश का पहला मोबाइल ऐप के जरिए मुफ्त में पौधे देने वाला राज्य

चंडीगढ़:  पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने रविवार को कहा कि पंजाब देश में मोबाइल ऐप आई-हरियाली के जरिए मुफ्त में पौधे आपूर्ति शुरू करने वाला पहला राज्य है. पंजाब ने इस प्रयास के जरिए अब तक 13 लाख पौधे लोगों को मुहैया कराए हैं. उन्होंने कहा कि इस एप से 325,000 ऑनलाइन आर्डर प्राप्त हुए हैं. इसे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया है. मंत्री ने कहा कि कुल 32 लाख पौधों की घर-घर हरियाली अभियान व ऐप के जरिए आपूर्ति की गई है. धर्मसोत ने लोगों से पौधरोपण करने व खास मौकों पर जैसे जन्मदिन पर पौधे बांटने का आग्रह किया है. भारत के 2017 के वन सर्वेक्षण के अनुसार, पंजाब में 35,853 एकड़ और भूमि को हरित क्षेत्र में लाया गया है. कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए दूसरी हरित क्रांति की जरुरत: नीति आयोग नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तुलनात्मक रूप से कृषि क्षेत्र के कम योगदान को लेकर चिंता जतायी और दूसरी हरित क्रांति लाने के लिये इस क्षेत्र में सुधार का आह्वान किया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पनगढ़िया कृषि विकास पर कार्यबल की बैठक की अ...

पंजाब में खैरा गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं हैं : अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में आपसी मतभेदों को हल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के हित के लिए सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व वाले असंतुष्ट विधायकों के गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं है. केजरीवाल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी गठबंधन से भी इनकार किया. उन्होंने कहा नहीं, ऐसा नहीं होने जा रहा. पंजाब यात्रा के दौरान रविवार केजरीवाल मेहल कलां में पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के पिता के भोग की रस्म में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने सुनाम में पार्टी विधायक अमन अरोड़ा के निवास पर पंजाब में पार्टी के 11 विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात की. पंजाब विधानसभा के सत्र से पहले 'आप' के विधायक दल के आह्वान पर अरोड़ा ने असंतुष्ट खेमे के विधायकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. पिछले माह 'आप' ने नेता प्रतिपक्ष के पद से खैरा को हटाकर चीमा को नियुक्त कर दिया था. पार्टी के 20 में से 8 विधायकों ने इस पर बगावत कर दी थी जिससे राज्य में पार्टी की इकाई संकट मे...

पंजाब : मुस्लिम महिला चला रही गौशाला, इस कारण शादी के रिश्ते भी टूटे

इस गौशाला में दो चार नहीं बल्कि 33 से ज्यादा गाय मौजूद हैं. सलमा नाम की महिला की गौशाला में उनके गाय बैलों के नाम भी बड़े ही दिलचस्प हैं नई दिल्ली :  देश में पिछले कुछ समय से गाय और गौशालाओं पर विवाद ही होता रहा है. लेकिन पंजाब के लुधियाना जिले में एक गौशाला ऐसी है, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय है. ये गौशाला लुधियाना जिले के पायल कस्बे में मौजूद है. इस गौशाला को एक मुस्लिम महिला चलाती है. उनकी गौशाला में दो चार नहीं बल्कि 33 से ज्यादा गाय मौजूद हैं. सलमा नाम की महिला की गौशाला में उनके गाय बैलों के नाम भी बड़े ही दिलचस्प हैं. सलमा ने अपनी गौशाला अगस्त 2007 में तब शुरू की, जब वह एक बूढ़ी गाय को अपने घर लाईं. इसके बाद वह एक बैल को भी अपने घर ले आईं. उन्होंने उसे नंदी नाम दिया. इसके थोड़े दिनों बाद वह एक और ऐसी गाय को घर ले आईं, जिसे छोड़ दिया गया था. उन्होंने उसे गौरी नाम दिया. इसके थोड़े दिनों बाद ही उनकी गौशाला मुस्लिम गौशाला के नाम से पहचानी जाने लगी. सलमा से जब ये पूछा जाता है कि इसे मुस्लिम गौशाला के  नाम से क्यों जाना जाता है तो वह कहती हैं कि अक्सर कहा जाता है कि मुस्लिम सिर्फ म...