Skip to main content

इससे पहले 1924 में केरल में सबसे भयानक बाढ़ आई थी. उस समय देश में अंग्रेजी शासन था. तब ये बाढ़ केरल के मालाबार इलाके में आई थी. उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बाढ़ में डूबे केरल की मदद के लिए पूरे देश से 6 हजार रुपए जुटाए थे.

नई दिल्ली : गायक-अभिनेता जस्सी गिल का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलने के बाद वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. गिल ने आनंद एल राय के फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के साथ बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है. 29 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर पर 'रईस' अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर साझा की.

शाहरुख से आशीर्वाद मांगा
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मैं इससे ज्यादा खुशी नहीं महसूस कर सकता. एक और केवल एक शाहरुख सर से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगता हूं. कभी नहीं सोचा था कि मैं उनसे मिल पाऊंगा. आज, मुझे लगता है कि मैंने कुछ हासिल कर लिया है. धन्यवाद आनंद एल. सर और मुदस्सर अजीज."

इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं जस्सी
पंजाब के फेमस सिंगर जस्सी गिल फिल्म "हैप्पी फिर भाग जाएगी" से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है.फिल्म में जस्सी, सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट नजर आएंगे. जस्सी, सोनाक्षी सिन्हा के इतने बड़े फैन है कि वो अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है कि उन्हें इतनी अच्छी फिल्म और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला.

जस्सी ने कहा मैं बहुत लकी हूं
सोनाक्षी की तारीफ करते हुए जस्सी ने कहा, "मैं बड़ा लकी हूँ कि आप जिन लोगो को देखते आ रहे हो, आपको लगता है कि इतने बड़े लोग है, या इतने अच्छे एक्टर है उसने मिलने का मुझे मौका मिला. मेरे दिमाग में भी नही था कभी में सोनाक्षी से मिलूंगा, अभी मैं उनके साथ काम कर रहा हूं. इस पल के लिए मेरे पास शब्द ही नही है, जहा एक तरफ जस्सी, सोनाक्षी सिन्हा की इतनी तारीफे कर रहे है, वही सोनाक्षी जब पहली बार अमृतसर में शूटिंग के दौरान, जस्सी से मिली तो सोनाक्षी को जस्सी काफी अजीब लगे. सोनक्षी ने बताया, "मैं पहली बार जस्सी से स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान मिली थी, जब मेरी जस्सी से सिर्फ हाए हलो हुई थी. सब एक्टर्स आये, अपने डॉयलोग रिहर्स किये और चले गए. यह हमारी पहली मुलाकात थी. फिर हम सीधा सेट पर मिले,10 दिन का हमारा शूट था अमृतसर में, इतना शांत, इतना चुप चाप रहता था जस्सी, फ़ोन पे लगा रहता था. एक बात नही करता था, बस हाय हलो के बाद कैसे हो आप, बस.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...