Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kisaan Aandolan

महाराष्ट्र: लोन के बदले किसान की पत्नी से सेक्स की डिमांड, बैंक मैनेजर फरार

महाराष्ट्र के बुलढाड़ा में बैंक मैनेजर द्वारा एक किसान की पत्नी से लोन के बदले सेक्स की डिमांड करने का मामला सामने आया है. किसान की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है. बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया है. बैंक मैनेजर और बैंक के चपरासी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. किसान की पत्नी ने मैनेजर के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस के मुताबिक, बुलढाड़ा में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मैनेजर राजेश हिवासे की तलाश के लिए पुलिस टीमें वर्धा और नागपुर भेजी गई हैं. नागपुर और वर्धा में आरोपी बैंक मैनेजर का घर है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता किसान परिवार बुलढाणा ज़िले के मलकापुर तहसील में पड़ने वाले दताला गांव का रहने वाला है. किसान दंपति बीज और बुआई के लिए कृषि लोन लेने बैंक की दाताला शाखा पहुंचे. कागज़ात की जांच करने के बाद मैनेजर ने अपना मोबाइल नंबर किसान को दे दिया. इसके बाद मैनेजर ने किसान के घर बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को भेजा. मनोज ने किसान की पत्नी को मैनेजर से फोन पर बा...

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: 20 हजार करोड़ का भुगतान होगा, बनेगा बफर स्टॉक

देशभर में जारी किसानों की हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनका बकाया 20 हजार करोड़ के भुगतान करने का ऐलान किया है. साथ ही सरकार ने चीनी से निर्यात कर भी हटा दिया है. सरकार ने गन्ना किसानों के लिए राहत की कई घोषणा करते हुए कहा कि गन्ने का 30 लाख टन का बफर स्टॉक बनाया जाएगा. इसके अलावा वह किसानों के बकाए 20 हजार करोड़ का भुगतान भी करेगी. सरकार को उम्मीद है कि बफर स्टॉक के जरिए चीनी की सप्लाई को कम किया जा सकेगा. ऑल इंडिया किसान संघर्ष समिति ने सरकार की ओर से लिए गए फैसले पर कहा कि इन सब के पीछे  कैराना  का असर है. सरकार कॉरपोरेट के हाथों खेल रही है. चीनी मिलों को बकाए राशि का भुगतान करना है. मौजूदा हालात में एक किलो चीनी की कीमत 25 रुपये हैं जबकि इसके निर्माण में 30 रुपये खर्च होते हैं. चीनी मिल को अपने पास ही चीनी का बफर स्टॉक रखना होगा. चीनी व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार चीनी निर्यातकों को उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि भी देने जा रही है. इस साल चीनी का बंपर उत्पादन होने और कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए सरकार उसका निर्यात बढ़ाना चाहती है. सरका...

किसान आंदोलन को सीएम खट्टर ने बताया 'खामखां की बात', कहा- नुकसान इन्हीं का होगा

किसान आंदोलन को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. मनोहर लाल खट्टर ने कहा- किसानों के पास मुद्दा नहीं नई दिल्ली:   किसान आंदोलन  को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम  मनोहर लाल खट्टर  आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन पर जब उनसे मीडिया ने प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उस पर सीएम ने इसे 'बिना विषय का आंदोलन' बताया जो 'खांमखां की बातों' को लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है. सीएम खट्टर ने कहा, 'किसानों की हड़तालों का कोई विषय नहीं है. उनका किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है. ये खांमखां की बात को लेकर आगे चल रहे हैं. वैसे भी ये जो हड़ताल है उसमें ये कहना कि दूध नहीं बेचेंगे और सब्जी नहीं बेचेंगे तो इसमें किसानों का ही नुकसान है'. बता दें कि मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में एक...