Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dantewada

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने दी थी अंगुली काटने की धमकी, बिना डरे वोट देने पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ में  विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान  12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. इसी बीच दंतेवाड़ा में नक्सली धमकियों के बीच भी लोग वहां वोट डालने पहुंचे. दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों को नक्सलियों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी अंगुली पर स्याही के निशान देखे जाते हैं तो वे उन्हें काट देंगे. खतरे के बावजूद 263 मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता सेंटर पहुंचे. ANI के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मतदान को बाधित करने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया. पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हुआ. छत्‍तीसगढ़: जहां पहले सिर्फ 1 वोट पड़ा था, वहां शुरुआती 2 घंटे में 100 से ज्‍यादा वोट ...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव 2018 : वोटिंग से पहले दंतेवाड़ा में नक्‍सलियों ने किया ब्‍लास्‍ट, पंडिपारा में बम बरामद

    नई दिल्‍ली :  छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण के लिए शुरू हुई वोटिंग के पहले ही नक्‍सलियों ने हमला किया है. सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा के कातेकल्‍यान ब्‍लॉक के तुमकपाल कैंप के पास आईईडी से ब्‍लास्‍ट किया है. हालांकि इस ब्‍लास्‍ट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. वहीं बीजापुर में भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग पर पंडिपारा में डेढ़ किलो का बम बरामद किया गया है. मौके से एक संदिग्ध नक्सली को भी हिरासत में लिया गया है. बताया गया कि नक्सलियों ने मतदान प्रभावित करने के लिए प्लांट किया था बम, जिसे सीआरपीएफ की 199 बीडीएस टीम ने निष्क्रिय किया है. बता दें कि छत्‍तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों पर सोमवार को पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है. घटना की जानकारी देते एंटी नक्‍सल ऑपरेशंस के एआईजी देवनाथ ने कहा कि नक्‍सलियों ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से तुमकपल-नयानर रोड पर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है. इस दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ब्‍लास्‍ट के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित नयानर पोलिंग बूथ संख्‍या 183 पर पहुंचाया गया. 18 स...

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली हमला, 1 जवान सहित 4 की मौत

दंतेवाड़ा :  छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद से पहले एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ की बस को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया. नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में एक जवान और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. महज एक सप्ताह के भीतर जिले में यह दूसरा नक्सली हमला है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में सुबह सीआईएसएफ की टीम एक मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने बस पर हमला कर दिया. जवानों की लगी थी चुनावों में ड्यूटी जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों की ड्यूटी चुनावों के दौरान सुरक्षा को चाकचौबंद करने में लगी हुई थी. गुरुवार को टीम अपना काम करके वापस लौट रही थी कि तभी सब्जी खरीदने के लिए रास्ते में रुकी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने की हमले की पुष्टि राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सु...