Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Railways

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर पड़ने वाले गांव के लोगों को सरकार देगी ये सौगात

नई दिल्ली:  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है. जाहिर है इसके लिए जमीन अधिग्रहण करना एक बहुत बड़ा काम है. सरकार ने 508 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पड़ने वाले तमाम गांवों के लिए एक विशेष पहल की है. सरकार इस रूट पर ट्रेन के कोच को एक क्लिनिक के रूप में बदलकर रूट से जुड़े गांव के लोगों को मेडिकल सुविधा प्रदान करेगी. इस रूट में कई गांव तो ऐसे हैं जहां मेडिकल सुविधा नहीं है. सितंबर में होगी क्लिनिक की शुरुआत इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे की इस पहल के पीछे एक और उद्देश्य यह भी है कि बुलेट ट्रेन के लिए जमीन अधिग्रहण में आसानी पैदा हो सके. गांव वालों की यह मांग भी थी कि हमें इलाज की सुविधा दी जाए. माना जा रहा है कि इस तरह के पहले क्लिनिक की शुरुआत सितंबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी. इस तरह के क्लिनिक शुरू करने का फैसला तब किया गया जब, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने पाया कि इन गांव में रहने वाले लोग जिनके पास इस रूट के लिए देने को जमीन हैं, ने स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग की है. उन्होंने पीने क...

वेटिंग ई-टिकट वाले यात्री भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर? SC का रेलवे को आदेश

अब जिन यात्रियों के पास रेलवे की ई-टिकट होगा और उनका नाम वेटिंग लिस्ट में होने के बावजूद भी वो यात्रा कर सकेंगे. एक तरह से वेटिंग ई-टिकट यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. रेलवे के एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये अहम फैसला दिया है, जिसके तहत अगर किसी भी रेल यात्री के पास ई-टिकट है और उसका नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल है, तो उन्हें भी ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल सकता है. हालांकि कोर्ट के इस फैसले पर रेलवे का कोई बयान नहीं आया है. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश दरअसल साल 2014 में दायर एक याचिका के जवाब में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि काउंटर टिकट धारकों की तरह वेटिंग वाले ई-टिकट वालों का भी टिकट कैंसिल नहीं होना चाहिए. हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. अखबार 'नवभारत टाइम्स' के मुताबिक अब सुप्रीम कोर्ट ने ये खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में रेलवे को यह भी आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द एक ऐसी स्कीम लागू करे जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फर्जी नामों से टिकट बुक कराने वालें एजेंट्स पर ...

Railway के 90 हजार पदों पर आवेदन किया है तो जरूर पढ़ें यह खबर

अगर आपने भी पिछले दिनों रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से घोषित की गई 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. नई दिल्ली :  अगर आपने भी पिछले दिनों  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)  की तरफ से घोषित की गई  90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन किया है  तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. आरआरबी की तरफ से संबंधित रिक्तियों के बारे में नया अपडेट जारी किया गया है. इससे पहले भी रेलवे की तरफ से परीक्षाओं को लेकर अपडेट जारी किया गया था. 1 जून को बोर्ड ने जारी किया अपडेट रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड  की तरफ से 1 जून को जारी किए गए अपडेट के अनुसार दोनों नोटिफिकेशन के तहत घोषित की गई रिक्तियों के लिए जबरदस्त रिस्पांस मिलने के बाद आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का काम जारी है. आरआरबी की तरफ से यह भी बताया गया कि इन पदों के लिए  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की प्रक्रिया  भी प्रोसेस में है. आपको बता दें कि रेलवे ने दो नोटिफिकेशन के जरिए करीब 90 पदों पर रिक्तियां जारी की थी. 2.37 करोड़ उम्मीदवारों ने किया आवेदन रेलवे की तरफ से घोषित की गई सबसे बड़ी रिक्तियों के लिए रिकॉर्ड 2.37 करोड़ उम...