Skip to main content

Railway के 90 हजार पदों पर आवेदन किया है तो जरूर पढ़ें यह खबर

अगर आपने भी पिछले दिनों रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से घोषित की गई 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए.

नई दिल्ली : अगर आपने भी पिछले दिनों रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से घोषित की गई 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. आरआरबी की तरफ से संबंधित रिक्तियों के बारे में नया अपडेट जारी किया गया है. इससे पहले भी रेलवे की तरफ से परीक्षाओं को लेकर अपडेट जारी किया गया था.

1 जून को बोर्ड ने जारी किया अपडेट
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से 1 जून को जारी किए गए अपडेट के अनुसार दोनों नोटिफिकेशन के तहत घोषित की गई रिक्तियों के लिए जबरदस्त रिस्पांस मिलने के बाद आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का काम जारी है. आरआरबी की तरफ से यह भी बताया गया कि इन पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की प्रक्रिया भी प्रोसेस में है. आपको बता दें कि रेलवे ने दो नोटिफिकेशन के जरिए करीब 90 पदों पर रिक्तियां जारी की थी.

2.37 करोड़ उम्मीदवारों ने किया आवेदन
रेलवे की तरफ से घोषित की गई सबसे बड़ी रिक्तियों के लिए रिकॉर्ड 2.37 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. हालांकि रेलवे की तरफ से अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है. बोर्ड की तरफ से यह भी कहा गया कि रिक्तियों से संबंधित जरूरी प्रोसेस पूरा होने के बाद एग्जामिनेशन शेड्यूल को वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को खत्म हो चुकी है. इन पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. रेलवे की प्लानिंग है कि परीक्षा के स्टेप को साल के अंत तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से पूरा करा लिया जाए.

डेढ़ साल में पूरा हुआ प्रोसेस
इससे पहले साल 2017 में 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड को डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय लगा था. इसके लिए 92 लाख लोगों ने आवेदन किया था. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा प्रोसेस नवंबर-दिसंबर तक पूरा करने होने करने की कोशिश है. ऐसा होने पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार अगले साल शुरुआत में ज्वाइन कर पाएंगे. पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने बताया था कि 40 अधिकारियों की टीम दिन-रात काम कर रही है. उम्मीद है कि रिक्तियों से जुड़ी लिखित परीक्षा जुलाई के मध्य में देशभर में 500 सेंटर पर शुरू हो सकती है.

ऐसे होगा प्रश्नपत्र
रेलवे की भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगे. ये प्रश्न मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलीजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े होंगे. 15 भाषाओं में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 500 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख से डेढ़ लाख कंप्यूटर का प्रयोग किया जाएगा. एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए हम तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं.

आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड को असिस्टेंट लोको पायलेट और टेक्निशियन के 26,502 रिक्त पदों के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले थे. वहीं ग्रुप डी के 62,907 पदों के लिए बोर्ड को 1.9 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे. ग्रुप सी के पदों पर चयन के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. लिखित परीक्षा और साइकोलॉजी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा. इसी तरह लेवल-1 के ग्रुप डी पदों के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी.

Comments

  1. […] के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के करीब 90 हजार पदों पर विज्ञापन निकाला. इसके लिए दो करोड़ […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...