Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ghaziabad

जब कई किलोमीटर तक चलती कार की छत पर लटका रहा शख्‍स और फिर ऐसे बची जान

    गाजियाबाद:  गाजियाबाद में रोडरेज का मामला सामने आया है. घटना साहिबाबाद इलाके का है. रोडरेज के दौरान एक कार सवार युवक ने कंपनी मैनेजर को टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि मैनेजर कार की छत पर जा गिरे. घटना के बाद भी आरोपी युवक ने कार नहीं रोकी और मैनेजर को आधे घंटे तक घुमाता रहा और पीड़ित मैनेजर कार की छत को किनारों से पकड़कर लटके रहे. पीड़ित गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी कार को हवा में दौड़ता रहा. राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर पकड़ा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी का पीछा करती रही. पुलिस की गाड़ी को देख आरोपी ने गाड़ी की स्पीड को बढ़ा दिया. मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर जाम में फंसने के बाद आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी आरोपित एलएलबी पास है और वो पटियाला कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां वकालत सीख रहा है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. घटना ग...

गाजियाबाद में महिला से रेप, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित पीएसी 47वीं वाहनी में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीएसी में कार्यरत फॉलोवर ने परिसर में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी ने यहां स्थित कमरे में ही महिला को बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ ज्यादती की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, 47वीं वाहिनी पीएसी में फॉलोवर आरोपी जगदीश बतौर सफाई कर्मचारी काम करता हैं. वह पीएसी परिसर में ही स्थित कमरे में रहता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को पहले से जानता था और इसी का फायदा उठाते हुए उसे अपने कमरे में ले गया. जहां उसने वारदात को अंजाम दे डाला. पीएसी कैंपस में हुई इस घटना से यह साफ हो गया है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है और इस तरह के गुनाह को अंजाम देने वालों में उनके परिचित भी होते हैं.

गाजियाबाद मदरसे में बच्ची से रेप मामले में सनसनीखेज खुलासा, बेहोश कर किया गया गैंगरेप

नई दिल्ली :  गाजियाबाद के एक मदरसे में पिछले दिनों हुई रेप की घटना ने सभी को चौंका दिया था. अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने 19 जून को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें खुलासा किया गया है कि मदरसे में 2 बदमाशों ने 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया था.  गैंगरेप से पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया था. पुलिस ने इस मामले में मदरसे के मौलवी पर भी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि उसे इस पूरे मामले की जानकारी थी. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने 19 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं दूसरा अभी फरार है. तीसरे आरोपी की भी तलाश है, जिसने बच्ची को लालल देकर बुलाया था. पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की को फोन कर बुलाया था, कि उसकी बहन उसका इंतजार कर रही है. उसने लड़की को आईसक्रीम पार्लर के पास बुलाया. यहीं से लड़की को किडनेप कर बदमाश उसे मदरसे में ले गए. यहां उन्होंने लड़की को छिपा दिया. मदरसे का मौलवी जब वहां से चला गया तो वह उसे दूसरे फ्लोर पर ले गया. इसके बाद उन्होंने लड़की को नशीला प...