भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती था मरीज। 6 दिन पहले अचानक हो गया था लापता। भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बुधवार को मिले मरीज के शव के मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां 6 दिन से लापता एक मरीज का शव सीएमओ अॉफिस के पीछे मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि सभी जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पढ़िए क्या था पूरा मामला... - प्राप्त जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के गोरिया गांव के 75 वर्षिय श्योताज को शुगर की बीमारी के चलते 28 मई को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। - इलाज के दौरान 30 मई की शाम को श्योताज ने खाना खाया और वह बैड से उठ कर घूमने के लिए बाहर आ गया। - काफी देर तक जब श्योताज वापस बैड पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन श्योताज का कुछ पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छह दिन...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.