Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kaushambi

कौशाम्बी: रिश्वतखोरी से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी, डिप्टी सीएम मौर्य का था पड़ोसी

रिश्वतखोरी की वजह से किसान ने की खुदकुशी, मौके से सुसाइड नोट बरामद किसान बिजली विभाग के कर्मचारियों की रिश्वतखोरी से परेशान था.   कौशाम्बी:  कौशाम्बी  में एक  किसान ने खुदकुशी कर ली.  मौके से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, किसान बिजली विभाग के कर्मचारियों की रिश्वतखोरी से परेशान था. परिवार के लोगों का आरोप है कि भगौती प्रसाद मौर्या ने एक साल पहले बिजली विभाग के कर्मचारी को अपने घरेलू बढ़े हुए बिल को सही कराकर जमा करने कहा था, लेकिन विभाग के कर्मचारी ने बिल सही कराने के नाम पर हजारों रुपए बतौर रिश्वत ले ली और बिल भी सही नहीं किया गया. मृतक किसान के पास से बरामद सुसाइड नोट में बिजली विभाग के कर्मचारी का नाम भी लिखा हुआ है. किसान ने मरने से पहले खुदकुशी करने की वजहों का भी जिक्र किया है. बिजली विभाग में हड़कंप इस घटना के बाद बिजली विभाग में हडकंप मचा हुआ है. विभाग के बड़े और जिम्मेदार अधिकारी अपने दफ्तरों से नदारद हैं. पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक मृतक किसान प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पड़ोसी है. आरोपी अधिकारी का नाम सुसाइड नोट...