जुर्म की दुनिया में अपने हाथ आजमाने वाले मर्दों की कमी नहीं है. मगर जब इस दायरे में नाजुक कलाइयां बंदूक थामे नजर आएं तो चौंकना लाजमी है. आज वारदात में बात जुर्म की दुनिया की ऐसी ही कुछ लेडी डॉ़न की. हथियार चलाने से लेकर वसूली तक. और स्मगलिंग से लेकर मर्डर तक हर काम इन नाजुक कलाइयों ने अंजाम दिए हैं. लेडी डॉन की इसी फेहरिस्त में अब एक और नया नाम जुड़ गय़ा है. और ये नाम बाहर आया है सूरत से. गोरा रंग.. कजरारी आंखें.. गुलाबी होंठ.. सुनहरे बाल.. बेबाक अंदाज़.. और महंगे शौक. हाथों में तलवार.. कटार की धार.. रिवालवर से प्यार.. दबंग अंदाज़ और वसूली का धंधा.. उसकी तस्वीरें दो हैं मगर किरदार एक है. वो खूबसूरत भी है.. खौफनाक भी. एक हाथ से सेल्फी खींचती हैं तो दूसरे से तलवार चलाती है. एक हाथ में रिवाल्वर रखती है तो दूसरे में मोटरसाइकिल का एक्सेलेरेटर. उस खूबसूरत चेहरे के पीछे एक खौफ का चेहरा है. उसे शहर में कोई नाम से नहीं पुकारता. सब बस इसे लेडी डॉन कहते हैं. लेकिन इसका असली नाम है अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी. अपनी करतूतों से ये हमेशा चर्चाओं में रहती है. गुजरात के सूरत से लेडी डॉन की जैसी ही ये नई त...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.