Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मनमोहन सिंह

जब मंच पर PM मोदी और EX पीएम मनमोहन सिंह का हुआ सामना, जानें फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली: हम भारतीय गर्व से कहते हैं हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था दुनिया में सबसे अलग और सबसे बेहतर है. यहां नेताओं के बीच मतभेद होते हैं, विचारों और मुद्दों पर वे एक दूसरे पर हमलावर होत हैं, लेकिन कभी भी मनभेद नहीं होने देते हैं. यही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती है. इसका एक नजारा रविवार को दिल्ली में देखने को मिला. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ही मंच पर अगल-बगल बैठे दिखे. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी खुद आगे बढ़े और वरिष्ठ राजनेता का स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के चहरे पर जिस तरह की मुस्कान दिख रही थी, उसे देखकर तो बस यही कहा जा सकता है लोकतंत्र जिंदाबाद. ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने न जाने कितने भाषणों में मनमोहन सिंह पर निशाना साधा होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की सरकार पर हमले किए हैं. अगले साल एक बार फिर से लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में यह सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता ह...