Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bihar News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिमों को आगे आना होगा: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा है कि मुगल काल से ही हिंदुओं का सिर्फ धर्म ही परिवर्तन नहीं कराया गया बल्कि हिंदुओं को खंड-खंड में बांटने के लिए जात पात की गंदी राजनीति कर षड्यंत्र के तहत टुकड़े-टुकड़े में विपक्षियों ने कर दिया है. गया:   बीजेपी  नेता  गिरिराज सिंह  ने एक बार फिर  कांग्रेस  पर निशाना साधा है और अयोध्या मुद्दे पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुगल काल से ही हिंदुओं का सिर्फ धर्म ही परिवर्तन नहीं कराया गया बल्कि हिंदुओं को खंड-खंड में बांटने के लिए जात-पात की गंदी राजनीति की है.  आजादी के बाद धर्म के आधार पर नेहरू गांधी परिवार ने देश को बांट दिया था. अब बचे हुए हिंदुओं को भी जात-पात के नाम पर टुकड़ों में बांटने की कोशिश विपक्षियों द्वारा की जा रही है. गिरिराज सिंह ने साथ ही कहा है कि अयोध्या में श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए मुसलमानों को आगे आना चाहिए. हिंदुस्तान का धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं को जबरन या तो मुसलमान बना दिया गया या फिर हिंदू पाकिस्तान से पलायन कर गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में चुन-चुन कर मंदिरों को तोड़ा गया है. गिरिराज सिं...

गोवा में शुरू हुआ बिहार महोत्सव, शारदा सिन्हा के लोकगीत से लोग हुए मंत्रमुग्ध

गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा में बिहार महोत्सव का आगाज हो गया. गोवा/पटनाः  बिहार  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा कला संस्कृति निदेशालय  गोवा  के तत्वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा में बिहार महोत्सव का आगाज हो गया. सांस्कृतिक केंद्र राजीव गांधी कला केंद्र में बुधवार की शाम इसका शुभारंभ गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर लोकगायिका  शारदा सिन्हा  ने अपने लोकगीतों से सबका मन मोह लिया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गोवा की राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और उसमें कोई अंतर नहीं है. इस आयोजन में भारतीय संस्कृति की मानवीय मूलक झलक दिखती है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि गोवा में बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने हमें बिहार की ब्रांडिंग का अवसर मिला है. बिहार महोत्सव 2018 का आगाज पद्मभूषण शारदा सिन्हा की लोकप्रिय आवाज में लोकगीत के साथ हुआ जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए. इसके बाद बिहार के ...

बिहार: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर कूर्की की कार्रवाई शुरू, अब तक नहीं किया सरेंडर

आज पुलिस ने मंजू वर्मा पर कूर्की की कार्रवाई शुरू कर चुकी है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में  बिहार सरकार  की पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  पिछले कई महीनों से फरार चल रही है. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के घर पर कूर्की की कार्रवाई शुरू की है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. साथ ही आपको बता दें कि कई थानों की पुलिस, कई डीएसपी और पुलिस बल मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित घर पर पहुंची कुर्की की कार्रवाई शुरू की है. इसके पहले आज ही पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेम...

बेगूसराय: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर ढोल-नगाड़े बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

 आज पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास इश्तेहार चिपकाया है. इतना ही नहीं पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. बेगूसराय:  मुजफ्फरपुर रेप केस  मामले में  बिहार सरकार  की पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  पिछले कई महीनों से फरार चल रही हैं. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास इश्तेहार चिपकाया है. इतना ही नहीं पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेमारी कर रहे हैं.  मंजू वर्मा के खिलाफ मंझौल अनुमंडल न्यायालय से इस्तेहार व कुर्की वारंट का आदेश शुक्रवार को दिया गया था. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, 'हम आश्चर्यचकित हैं कि एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई....

छपरा: अपराधियों के हौसले बुलंद, आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या

    छपरा:  बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला ओवर ब्रिज के पास लूट-पाट के दौरान अपराधियों ने आधी रात में गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी हेमंत राय के बेटे विक्की कुमार के रूप में की हुई है. मिली जानकारी के अनुसार छपरा से 10-12 लोग एक ऑटो पर सवार होकर गड़खा की ओर जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने टेम्पो को रोक कर पहले लूटपाट की. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तीन चार राउंड गोली चलाई. गोलीबारी के दौरान विक्की को गोली लग गई और उसे आनन-फानन सदर अस्पताल लाया गया, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया . घटना की सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल थाना व गड़खा थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

समस्तीपुर: मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत, दो को निकालने का प्रयास जारी

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल समस्तीपुर में मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला, एक पुरूष और एक बच्चा है. वहीं,  दो और बच्चों की मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन रेस्कयू में जुट गया है. यह घटना समस्तीपुर के उजियारपुर के नाजिरपुर की है. घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल एक पोखर के पास छठ की वजह से कई लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे. तालाब के पास के एक हिस्से में कई लो मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया और बच्चों की मौत हो गई और कुछ बच्चों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है. घटना के वक्त वहां पर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे. सभी छठ पूजा के लिए चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गए थे. घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और फिलहाल जेसीबी मशीन के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है

दानापुर: भीषण आग की चपेट में आए तीन घर, पटाखों की वजह से बढ़ी मुसीबत

दानापुर : दानापुर के खगौल के चिकटोली इलाके में एक टेंट दूकान समेत तीन घरों में भयानक आग लग गई जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. आग की वजह से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. घरों में बेचने के लिए पटाखों के लिए पटाखा भी था जिसकी वजह से आग और तेजी से बढ़ी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसके आसपास की तीन घरों में भी आग लग गई. स्थानीय लोगों में आग लगने के बाद काफी डर था. मिली जानकारी के अनुसार आग पहले पास की एक कबाड़ दुकान में लगी थी और देखते ही देखाते आसपास के तीन घरों और टेंट हाउस को भी अपनी लपटों में ले लिया. पहले तो लोगो ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में दमकल की एक के बाद एक पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया. काफी मुश्किलों के बाद आग बुझाया गया. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई और अगर गाड़ियों को पहुंचने में अधिक देरी होती तो और भी घरों को नुकसान पहुंच सकता था. और बिलम्ब करता तो और कई घरों को नुक्सान हो सकता था .

पटना: तेजप्रताप की वजह से लालू-राबड़ी की तबीयत खराब, नहीं मनाएंगी छठ पर्व

    पटना:  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. लालू यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने बयान देते हुए कहा है कि राबड़ी देवी की सेहत खराब होने की वजह से इस साल वो छठ पर्व नहीं मनाएंगी. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि छठ का पर्व करेंगी और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. छठ पर्व पर पूरे देश की निगाहें लालू यादव के आवास पर रहती है क्योंकि लालू यादव के यहां हर साल छठ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. राबड़ी ने 2016 में छठ नहीं किया था और उन्होंने कहा था कि दोनों बेटों की शादी हो जाने के बाद वो छठ करेंगी क्योंकि अब हाथ बंटाने वाला कोई भी नहीं है. इस साल तेजप्रताप यादव की शादी होने के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल लालू यादव के यहां छठ धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन घर में सबकुछ ठीक नहीं  है और साथ ही राबड़ी देवी की भी सेहत खराब होने की वजह से उन्होंने महापर्व नहीं मनाने का फैसला किया है. आपको बता दें कि आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं लेकिन हर साल की तरह इस साल राबड़ी आवास में उनके जन्मदिन की चहल-पहल नहीं है. खुद तेजस्व...

RJD की अपील: लालू परिवार के विवादों को ना दिखाए मीडिया, सेहत पर पड़ रहा असर

पटना:  पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार सुर्खियों में है. तेज प्रताप यादव द्वारा कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद परिवार के बीच का मतभेद लोगों के सामने आ गया है. आज लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने मीडिया से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि मीडिया लालू परिवार के विवादों से जुड़ी खबरें ना दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत में भोला यादव ने माना कि लालू परिवार में कुछ विवाद है लेकिन विवाद हर शख्स के परिवार में होता है. मीडिया इसे ज्यादा तूल ना दे. वहीं, तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर भोला यादव भड़क गए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. राबड़ी देवी दरअसल सेहत खराब होने की वजह से छठ पर्व नहीं मनाएंगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं और पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी आज राबड़ी आवास में सन्नाटा छाया हुआ है. मिली...

बिहार में शुरू हुई छठ पर्व को लेकर चहल-पहल, पटना में छठ घाट पर कार्यक्रम पेश

पटना:  लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले बिहार के पटना में छठ घाटों पर गुरुवार की रात 'जय छठी माई' कार्यक्रम पेश किया. इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसे लोगों ने भी पसंद किया. 'बिग गंगा' द्वारा आयोजित तीन घंटे के 'ऑन-ग्राउंड म्यूजिक इवेंट' में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता व गायक पवन सिंह, अभिनेत्री रानी चटर्जी, केशरी लाल यादव, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, टेलीविजन अभिनेत्री निधि झा, श्यामली श्रीवास्तव, काजल राघवानी, यश कुमार सहित लोकगायक भरत शर्मा ने भागीदारी की. इस कार्यक्रम में छठ के महत्व को लोगों को दिखाया गया. बिग गंगा के प्रवक्ता नंदकिशोर ने कहा, 'हम निरंतर ऐसे कार्यक्रमों को पेश करने का प्रयास करते रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र को एकसाथ लेकर आए और हमें सीधे हमारे दर्शकों के साथ जोड़े. इस कार्यक्रम में शामिल लोगों का उत्साह वाकई में कमाल का था.' उन्होंने कहा कि धर्म और त्योहार दर्शकों के दिलों और धड़कनों में बसे हैं. इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया. इस मौके पर ऐसे कार्यक्रमों की...

पोर्न देखना बंद करें नेता-युवा, तभी महिलाओं पर रुकेगा अत्याचार : पप्‍पू यादव

नई दिल्‍ली:  महिला सुरक्षा को लेकर सांसद पप्पू यादव का अजीबो गरीब बयान आया है. जन अधिकार पार्टी (जाप) के संयोजक और मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ  पप्पू यादव  ने कहा है कि महिला का यौन शोषण रोकना है तो सबसे पहले लोगों को पोर्न देखना बंद करना होगा. पप्पू यादव ने कहा है कि जब तक नेता और युवा पोर्न देखना बंद नहीं करेंगे महिलाओं का शोषण नहीं रुकेगा. सांसद ने सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर सोच बदलने की भी अपील की है. मोबाइल में पोर्न रखने वाले को जेल भेजा जाए पप्पू यादव ने कहा है कि जिस शख्स के मोबाइल में पोर्न मिले उसे जेल भेजने का कानून बनाए सरकार. दरअसल पप्पू यादव रक्षा बंधन के मौके पर पार्टी की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पप्पू यादव ने इस मौके पर लडकियों और महिलाओं से राखियां भी बंधवाईं. मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में चुप रहने के लिए मिला था 5 करोड़ का ऑफर इससे पहले पप्‍पू यादव ने कहा था कि बालिका गृह की लड़कियों के साथ रेप मामले में उन्हें चुप रहने के लिए 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में सफेदपोश न...