घरों में बेचने के लिए पटाखों के लिए पटाखा भी था जिसकी वजह से आग और तेजी से बढ़ी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसके आसपास की तीन घरों में भी आग लग गई. स्थानीय लोगों में आग लगने के बाद काफी डर था.
मिली जानकारी के अनुसार आग पहले पास की एक कबाड़ दुकान में लगी थी और देखते ही देखाते आसपास के तीन घरों और टेंट हाउस को भी अपनी लपटों में ले लिया. पहले तो लोगो ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में दमकल की एक के बाद एक पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया.
काफी मुश्किलों के बाद आग बुझाया गया. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई और अगर गाड़ियों को पहुंचने में अधिक देरी होती तो और भी घरों को नुकसान पहुंच सकता था. और बिलम्ब करता तो और कई घरों को नुक्सान हो सकता था .
Comments
Post a Comment