Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Gold price

सोने में 400 और चांदी में 850 रुपये की गिरावट, ये रहा बड़ा कारण

दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के संकेतकों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 32 हजार रुपये के स्तर से नीचे 31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. नई दिल्ली :  दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के संकेतों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में  सोने के भाव 400 रुपये  की गिरावट के साथ 32 हजार रुपये के स्तर से नीचे 31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण  चांदी के भाव में भी नरमी  दिखाई दी. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अनुरूप स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित हुई. ब्याज दर में इजाफे की संभावना का असर अमेरिका में ब्याज दर में वृद्धि की संभावना के कारण सर्राफा भाव प्रभावित हुए. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण कारोबारियों और फुटकर कारोबारियों की मांग में भी गिरावट आने के कारण  सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव  बना रहा. राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता व...

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, आज ये रहा सोने-चांदी का भाव

विदेशों से तेजी के संकेतों के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग कम होने के कारण मंगलवार को दिल्ली में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 32,500 रुपये के भाव पर आ गया. नई दिल्ली :  विदेशों से तेजी के संकेतों के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग कम होने के कारण मंगलवार को दिल्ली में  सोना 100 रुपये  प्रति 10 ग्राम गिरकर 32,500 रुपये के भाव पर आ गया. दूसरी तरफ  चांदी भी प्रति किलोग्राम 700 रुपये तक लुढ़क कर  38 हजार से नीचे 37,450 पर चली गई. दिल्ली के कारोबारियसों के अनुसार दिल्ली में आभूषण विक्रेताओं की ओर से लिवाली का समर्थन न होने से सोने में नरमी दर्ज की गई. 100 रुपये गिरे सोने के रेट दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.99 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 100-100 रुपये नरम हो क्रमश: 32,050 और 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 24,800 रुपये पर स्थिर रहा. चांदी हाजिर प्रति किलो ग्राम 700 रुपये गिर कर 37,450 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 453 रुपये की नरमी के साथ 36,662 रुपये पर बंद हुई. इंटरनेशनल मार्केट में तेजी चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा...

दिवाली के बाद बढ़े सोने के रेट, आज ये रहा 10 ग्राम का भाव

फेस्टिव सीजन बीतने के बाद शादियों के सीजन में आभूषणों की खरीदारी के कारण सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई. गहनों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का रेट 80 रुपये की तेजी के साथ 32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. नई दिल्ली :  फेस्टिव सीजन बीतने के बाद शादियों के सीजन में आभूषणों की खरीदारी के कारण  सोने और चांदी के भाव  में तेजी देखी गई. गहनों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को  सोने का रेट 80 रुपये  की तेजी के साथ 32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसी तरह  चांदी भाव भी 150 रुपये  की तेजी के साथ 38,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सर्राफा कारोबारियों की माने तो शादियों के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए आभूषण विक्रेताओं की ओर से सोने की लिवाली बढ़ी है. इसी कारण सोने के भाव में लगातार तेजी चल रही है. शनिवार को 180 रुपये गिरा था सोने का भाव हालांकि कीमती धातुओं की वैश्विक मांग कमजोर रहने से यह तेजी थम गई. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के 54 पैसे कमजोर होकर 73.04 के स्तर पर पहुंचने से आयात महंगा हुआ है. इससे भी सोने की कीमतों ...

जल्द कर लें सोने की खरीदारी, पिछले 15 दिन में इतने रुपये बढ़ गई कीमतें

नई दिल्ली:  धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीदारी के लिए कई ज्वेलर्स ऑफर दे रहे हैं. धनतेरस पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है. पिछले 15 दिनों में सोने की कीमतों में 600 रुपये की तेजी देखी गई है जबकि चांदी की कीमतों में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला. हालांकि, आरबीआई और सरकार के कई प्रयास के बावजूद बाजार में नकदी संकट सामान्य नहीं हो पा रहा है. 'धनतेरस' से पहले स्थानीय आभूषण कारोबारियों के खरीद कम करने से भी सोने पर दबाव बना हुआ है. पंद्रह दिन पहले 32030 रुपये थे दाम 17 अक्टूबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 32,030 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. चांदी की कीमतें 39,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. वहीं, 02 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,630 रुपये प्रति दस ग्राम बिका. इस तरह से देखा जाए तो पिछले 15 दिनों में सोने की कीमतों में 20% का उछाल आया है. India Bullion and Jewellers Association Ltd से जुड़े योगेश सिंहल ने बताया कि सोने में तेजी की धारणा बनी हुई है और यह धनतेरस तक 34,000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है. 25 अक्टूबर को 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा 25 ...

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी में तेजी

नई दिल्ली :  दुनियाभर के बाजारों में कमजोर रुख के कारण मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना का भाव 50 रुपये गिरकर 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. हालांकि चांदी के भाव में हल्का सुधार दिखाई दिया. सिक्का ढलावों और उपभोक्ता इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी का भाव 150 रुपये बढ़कर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. सर्राफा व्यवसायियों ने बताया कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना भाव गिरा है. वैश्विक बाजार में भी इसके भाव में नरमी देखी गई है. मांग कमजोर होने के कारण आई गिरावट स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कमजोर होने के कारण भी हाजिर बाजार में सोने की कीमत कम रही. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50-50 रुपये की गिरावट देखी गई और भाव क्रमश: 31,200 और 31,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. कल सोना भाव 100 रुपये गिरा था. हालांकि 8 ग्राम की सोने की गिन्नी का भाव 24,500 रुपये पर स्थिर रहा. चांदी भाव में सुधार आया दूसरी तरफ चांदी भाव में सुधार देखा गया. यह 150 रुपये की तेजी के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. वह...