राजस्थान : पहली लिस्ट आते ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के घर के बाहर मचा दिया बवाल, कहा- पैसे लेकर टिकट बांटे गए
लिस्ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं और समर्थकों में असंतोष उभर आया. बस फिर क्या था, इसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी के निवास 12, तुगलक लेन के बाहर हंगामा शुरू हो गया. नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से बुधवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बाद पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई. खुद या अपने नेता को टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरकर सामने आ गया, लिहाजा उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर पैसे लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप लगा. वहीं, पार्टी के एक नाराज नेता ने तो चूरू से टिकट पाए रफीक मंडेलिया को प्रवर्तन निदेशालय का वॉन्टेड बता डाला और कहा कि रफीक पर तो 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं. विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर तुगलक रोड थाने ले गई. दरअसल, राज्य में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की गई. कांग्रेस ने इस सूची में 152 ...