Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केदारनाथ

केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने बाद खुलेंगे

    देहरादून:  उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित  केदारनाथ  और यमुनोत्री धामों के कपाट शुक्रवार यानी भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के बाद सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. अब अगले छह माह के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे. श्री केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह चार बजे से केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में भगवान की विशेष पूजा के साथ शुरू हुई जिसे मंदिर के मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने अपने सहयोगियों के साथ संपन्न किया. कपाट बंद होने के मौके पर परम्परागत वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की मधुर धुनों तथा बाबा केदार के जयकारों से केदार पुरी का वातावरण भक्तिमय हो उठा. केदारनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, निर्माण कार्यों का लिया जायजा बाद में सुहावने मौसम में बाबा केदार की उत्सव डोली उखीमठ के लिये रवाना हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल...

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, बर्फबारी से कश्‍मीर घाटी भी हुई सुंदर

नई दिल्ली :  नवंबर शुरू होते ही ठंड ने दस्‍तक दे दी है. इसी के साथ ही जम्‍मू और कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है. शनिवार को उत्‍तराखंड स्थित चार धाम में से एक केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी हुई. बर्फबारी के कारण पूरी केदार घाटी सफेद चादर से ढक गई है. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> इसके चलते केदारनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले भक्‍तों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि केदारघाटी का मौसम शुक्रवार तक साफ था. केदारनाथ घाटी के अलावा उत्‍तराखंड में स्थित यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई है. वहीं शनिवार को जम्‍मू और कश्‍मीर में भी बर्फबारी हुई. जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में शनिवार सुबह हल्‍की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई. इससे यहां पहुंचने वाले सैलानी काफी खुश हो गए. हालांकि बर्फबारी के साथ ही यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. MediaCard--mediaForward ...