Skip to main content

Posts

Showing posts with the label couple arrested

शादी के 6 महीने बाद पैदा हो गई थी बच्ची, इसलिए नवजात को सड़क पर छोड़ दिया

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर:   मुजफ्फरनगर  में शहर कोतवाली इलाके के खालापार मोहल्ला की गुल्लर वाली गली में कार से नवजात बच्ची को फेंकने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार का नंबर ट्रैस कर बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल, एक दिन की नवजात बच्ची के माता-पिता की छह महीने पहले शादी हुई थी और शादी के एक साल पहले से अफेयर चल रहा था. इसी दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई और शादी के छह महीने के भीतर ही बच्ची पैदा हो गई. बच्ची के माता-पिता लोक लाज की डर से नवजात बच्ची को छोड़कर चले गए थे. आपको बता दें कि ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी के नंबर को देख, उसे ट्रेस किया. पुलिस ने नगर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थी. पुलिस ने सरवर को पानीपत के थाना बापोली से और कौशर को बिलासपुर थाना नई मंडी से गिरफ्तार किया. शादी के पहले से था ...