Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आधार कार्ड

Aadhaar : फिंगर प्रिंट नहीं अब ऐसे होगी आपकी पहचान, UIDAI शुरू कर रहा नई सुविधा

नई दिल्ली :  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने किसी भी व्यक्ति की पहचान के एक और तरीके का ऐलान किया है. इस विधि के तहत फोटो का चेहरे से मिलान करने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई है. इस सुविधा को पहले टेलीकॉम कंपनियों के साथ 15 सितंबर को शुरू किया जाएगा. प्राधिकरण ने इससे पहले चेहरा पहचानने का फीचर एक जुलाई से लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर एक अगस्त कर दिया गया था. टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव इस सुविधा के तहत मोबाइल सिम के लिए आवेदन के साथ लगाए गए फोटो की पहचान संबंधित व्यक्ति के सामने लिए गए फोटे से की जाएगी. यूआईडीएआई ने सितंबर के मध्य से इस तय लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाली दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव किया है. यूआईडीएआई ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों के अलावा अन्य सत्यापन एजेंसियों के लिए चेहरा पहचानने की सुविधा के क्रियान्वयन के बारे में निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. हालांकि, प्राधिकरण ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी है. फिंगरप्रिंट से होने वाली गड़बड़ी रुकेगी खास बात यह है कि यूआईडीएआई ने कहा है कि 'लाइव...

आज से आधार नंबर भूल जाओ! नई वर्चुअल ID का होगा इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे करें जेनरेट

नई दिल्ली:  अब कहीं भी केवाईसी के लिए आपको  आधार कार्ड या नंबर  की जरूरत नहीं होगी.  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)  के  वर्चुअल आईडी सिस्टम  की शुरुआत आज से हो जाएगी. अब केवाईसी पूरा करने के लिए आधार नंबर की जगह 16 डिजिट की वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे. टेलीकॉम कंपनियों और दूसरे सर्विस प्रोवाइडर के पास केवाईसी के लिए आप इस आईडी का इस्तेमाल कर पाएंगे. दरअसल, यूजर की प्राइवेसी को देखते हुए इस आईडी की शुरुआत की गई है. 31 अगस्त के बाद बैंकों और दूसरे सर्विस प्रोवाइडर भी इस वर्चुअल आईडी पर शिफ्ट हो जाएंगे. शेयर नहीं होगी निजी जानकारी वर्चुअल आईडी  का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे  यूजर की ज्यादा जानकारी शेयर  नहीं होंगी. वर्चुअल आईडी शेयर करने पर सर्विस प्रोवाइडर को आधार नंबर की जगह एक यूआईडी टोकन मिलेगा. आधार नंबर के ऑथेंटिकेशन के वक्त अब आप केवल VID दे सकते हैं. आपको आधार नंबर को शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. इस तरह आधार ऑथेंटिकेशन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. इसके साथ ही  यूआईडीएआई ने सर्विस प्रोवाइडर  को कम से कम जानकारी शेयर करने का भी आदेश दिया है. क्या होती है VID? आ...

आधार कार्ड नहीं आएगा काम, कल से मोदी सरकार ला रही है नई 'वर्चुअल ID'

नई दिल्ली:  आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)   ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया है. यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की शुरुआत करने का फैसला किया है. अब कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर नहीं देना होगा.  आधार के मिसयूज  की खबरों के आने के बाद सरकार ने भी आधार वर्चुअल आईडी के इस्तेमाल पर जोर दिया है. यह सब आधार की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए है. लेकिन, क्या आपको पता है कि  आधार वर्चुअल आईडी  होती क्या है? इसका फायदा क्या होगा. आम जनता इसका इस्तेमाल कैसे कर पाएगी और कैसे ये नई आईडी जेनरेट होगी. इन तमाम सवालों के जवाब हम आपको बताएंगे. सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ये आधार से कैसे अलग होगी. क्या होती है VID? आधार वर्चुअल आईडी  एक तरह का टेंपररी नंबर है. यह 16 अंकों का नंबर होता है. अगर इसे आधार का क्लोन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. इसमें कुछ ही डिटेल होंगी. UIDAI यूजर्स को हर आधार का एक वर्चुअल आईडी तैयार करने का मौका देगी. अगर किसी को कहीं अपने आधार की डिटेल देनी है तो वो 12 अंकों के आधार नंबर की जगह 16 अंकों का वर्चुअल आईडी दे सकता है....

1 जुलाई से आधार कार्ड हो जाएगा 'बेकार', मोदी सरकार ने किया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली:  आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)  ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया है. यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की शुरुआत करने का फैसला किया है. अब कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर नहीं देना होगा.  आधार के मिसयूज  की खबरों के आने के बाद सरकार ने भी आधार वर्चुअल आईडी के इस्तेमाल पर जोर दिया है. यह सब आधार की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए है. लेकिन, क्या आपको पता है कि  आधार वर्चुअल आईडी  होती क्या है? इसका फायदा क्या होगा. आम जनता इसका इस्तेमाल कैसे कर पाएगी और कैसे ये नई आईडी जेनरेट होगी. इन तमाम सवालों के जवाब हम आपको बताएंगे. सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ये आधार से कैसे अलग होगी. क्या होती है VID? आधार वर्चुअल आईडी  एक तरह का टेंपररी नंबर है. यह 16 अंकों का नंबर होता है. अगर इसे आधार का क्लोन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. इसमें कुछ ही डिटेल होंगी. UIDAI यूजर्स को हर आधार का एक वर्चुअल आईडी तैयार करने का मौका देगी. अगर किसी को कहीं अपने आधार की डिटेल देनी है तो वो 12 अंकों के आधार नंबर की जगह 16 अंकों का वर्चुअल आईडी दे सकता है. ...