पाकिस्तानी शूटरों को ठिकाने लगाने के लिए भारत ने ढूंढी तरकीब, यहां रिमोट दबेगा और वहां लाशें गिरेंगी
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारत को परेशान करने के लिए पाकिस्तान आए दिन नए तरीके अपनाता रहता है. आमने-सामने के युद्ध में पराजय मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों के सहारे भारत में अशांति फैला रहा है. इतने भर से उसका मन नहीं भरा तो उसने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों को मिलाकर बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का गठन किया है. इस टीम में दक्ष निशानेबाज होते हैं, जो अत्याधुनिक लेंस से लैस राइफल्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाते हैं. पिछले कुछ समय से बैट से मुकाबला करने में भारतीय सुरक्षा जवानों को परेशानी आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. भारत एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली है जिसमें कैंप में बैठे जवान रिमोट का बटन दबाएंगे और वहां बैट के शूटरों की लाशें गिरती जाएंगी. दरअसल, सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की हैं, जिसमें लाइट मशीनगन (एलएमजी), मीडियम मशीनगन (एमएमजी), एके-47 और एके-56 जैसी राइफलें रिमोट के जरिए संचालित हो सकेंगी. जानकार बताते हैं कि इस तकनीक में आप अत्याधुनिक राइफल्स को बॉर्डर पर तैनात करके थोड़ी दूरी पर कैंप में बैठकर रिमोट के जरिए फायरिंग की जा सकेगी. इन राइफल्स में लगे कैमरे अपने ...