इस गाने में एमी जेक्सन और रजनीकांत के साथ देखिए रोबोट की लव केमिस्ट्री... नई दिल्ली: कैसा हो अगर हमारे आस-पास की मशीनों को भी आपस में प्यार होने लगे! आपको शायद सोचकर ही कुछ अजीब लगा होगा लेकिन अब दो रोबोट का प्यार इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. ये रोबोट कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और एमी जेक्सन हैं. जी हां रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का पहला गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. एमी-रजनी ने किया रोबोट डांस एमी जेक्सन की गर्लिश अदाओं को तो आपने पहले कई बार देखा है लेकिन इस गाने में एमी जेक्सन रजनीकांत के रोबोट अवतार की प्रेमिका हैं. दोनों इस गाने में रोबोट वाला डांस करते नजर आ रहे हैं. मजेदार बात यह है कि किसी मशीन की तरह एक्सप्रेशन बिना दिए भी रजनीकांत ने अपनी एक्टिंग से इमोशन डाले हैं कैसा है गाना गाने की बात की जाए तो एआर रहमान का म्यूजिक उनके फैंस को बहुत हद तक निराश कर सकता है. वहीं गाने के बोल भी जबरन ट्यून पर थोपे हुए फील हो रहे हैं. गाना दो भाषाओं हिंदी और तमिल में रिलीज किया गया. जिन्हें तमिल नहीं आती शायद उन्हे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.