Skip to main content

जब Superfit अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा से करवाया एक्‍शन, देखें मजेदार Photos

हाल ही में अपनी फिल्‍म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्‍म की है. वह जल्‍द ही अपनी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में नजर आने वाले हैं.


नई दिल्‍ली: कपिल शर्मा लंबे समय से टीवी और फिल्‍मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन जल्‍द ही वह अपने नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं. लेकिन टीवी पर अपनी वापसी से पहले ही कपिल शर्मा शादी के बंधन में भी जल्‍द ही बंधने जा रहे हैं. ऐसे में गुरुवार को अक्षय ने कपिल शर्मा से धुआंधार एक्‍शन करवा दिया. अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरफिट एक्‍टर हैं और चाहे अपनी फिल्‍में हों या फिर कोई रिएलिटी शो, अक्षय अक्‍सर जबरदस्‍त एनर्जी के साथ ही नजर आते हैं. सिर्फ फिटनेस ही नहीं, अक्षय कुमार ताइकवांडो में भी ब्‍लैकबेट हैं.

फिटनेस और सेल्‍फ डिफांस को प्रमोट करते हुए अक्षय कुमार लंबे समय से 'कुडो टूर्नामेंट' का आयोजन करते आ रहे हैं. यह टूर्नामेंट मार्शल आर्ट करने वाले आर्टिस्‍ट को प्रमोट करने लिए किया जाता है. गुरुवार को अक्षय कुमार कुडो टूर्नामेंट की 10वीं क्‍लोजिंग सेरेमनी थी. इस मौके पर अक्षय के साथ कपिल शर्मा, मौनी रॉय और विक्‍की कौशल नजर आए.

akshay kumar

सालों पहले अक्षय ने थाइलैंड में मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लिया है. यही वजह है अक्षय अक्‍सर लोगों को फिटनेस के लिए प्रोत्‍साहित करते नजर आते हैं. इसी के चलते अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट से जुड़ा खुद का भी एक इंस्‍टीट्यूट शुरू किया है. अक्षय ने महिलाओं के लिए भी एक स्‍पेशल सेल्‍फ डिफेंस अकेडमी भी शुरू की है. अक्षय यहां ब्‍लैक टीशर्ट और ट्रैक पेंट पहने दिखे, वहीं कपिल शर्मा ब्‍लैक टीशर्ट और फेडेड जींस में नजर आए.

akshay kumar

फिल्‍म 'गोल्‍ड' में मौनी रॉय अक्षय कुमार की हीरोइन बनी नजर आ चुकी हैं. यह मौनी की पहली बॉलीवुड फिल्‍म है. इसके अलावा वह जल्‍द ही 'ब्रह्मास्‍त्र' और 'मेड इन इंडिया' जैसी फिल्‍मों में नजर आने वाली हैं.

akshay kumar

सभी फोटो साभार Yogen Shah.

बता दें कि अक्षय ने हाल ही में अपनी फिल्‍म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्‍म की है. वह जल्‍द ही अपनी इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में नजर आने वाले हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...