Skip to main content

Posts

Showing posts with the label shiv sena

इकबाल अंसारी बोले, 'डरे हैं मुसलमान, 25 से पहले नहीं बढ़ी सुरक्षा तो छोड़ देंगे अयोध्या'

उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. नई दिल्ली/अयोध्या:  अयोध्या  में  राम मंदिर  को लेकर बढ़ी हलचल और आगामी 25 नवंबर को  शिवसेना  और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की होने वाली धर्मसभा से पहले अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शिवसेना और विहिप के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने कहा कि साल 1992 में उनके घर जला दिए गए थे और ये तब हुआ जब वो विवादित स्थल पर नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1992 की घटना के बाद अयोध्या में रहने वाले हिंदू मुस्लिन दोनों ही भीड़ से डरे हुए है. उन्होंने कहा कि असुरक्षा को देखते हुए अयोध्या से पलायन का मन करता है. सुरक्षा की मांग करते हुए अंसारी ने कहा, 'अगर अयोध्या में भीड़ बढ़ रही है तो हमारी और मुसलमानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए. अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी निजी सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी है...

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस बढ़ा रही शिवसेना की ओर दोस्ती का हाथ!

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की दोस्ती टूटने के बाद अब देश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है. अभी पुख्ता तौर पर भले कुछ न हो लेकिन संकेतों में कुछ कुछ दिखने लगा है. ऐसा ही एक इशारा शुक्रवार (27 जुलाई 2018) को मिला, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले चार साल में रिश्ते सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे. इसके बाद ही लगने लगा था कि ये गठबंधन नहीं चलेगा. अब दोनों पार्टियों ने घोषणा कर दी है कि वह अगला चुनाव अलग अलग लड़ेंगी. इधर, शिवसेना जहां भाजपा पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही, वहीं कांग्रेस की तारीफ से भी वह परहेज नहीं कर रही है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi Best wishes to Shri Uddhav Thackeray ji, on his birthday. I wish him good health and happiness always. 9:47 AM - Jul 27, 2018 इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब संसद ...

नोटबंदी तत्काल हुई, तो राममंदिर क्यों नहीं: शिवसेना का BJP से सवाल

पुणे:  लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसी कड़ी में ताजा सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी नीत सरकार  अयोध्या  में  राम मंदिर निर्माण के लिए उस तरह से एक तत्काल निर्णय क्यों नहीं करती जिस तरह से उसने नोटबंदी के मामले में किया था? उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (बीजेपी) चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने की बात करते हैं लेकिन किस चुनाव में 2019 या 2050 में ऐसा करेंगे? यह नहीं बताते.’’ उद्धव ठाकरे ने कहा, ''आपने (बीजेपी सरकार) जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया, आप राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकते हैं क्योंकि आपके पास बहुमत है.'' उन्होंने कहा कि अभी तक बीजेपी का एजेंडा विकास था लेकिन अब उसका स्थान राम मंदिर मुद्दे ने ले लिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से गत वर्ष घोषित ऋण माफी का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा. शीर्ष अदालत से कहा गया, ‘हिन्दू तालिबान’ ने बाबरी मस्जिद ढहाई इस बीच कोर्ट में अयोध्या मंदिर-मस्ज...

शिवसेना की नाराजगी पर बोले अमित शाह, उद्धव ठाकरे से बात करूंगा, हल निकलेगा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करेंगे. मुंबई:   बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे. शाह ने कहा कि वह 2019 का ही नहीं, 2024 का चुनाव भी शिवसेना के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं. शाह ने कहा कि शिवसेना हमारा मित्र पक्ष है. उन्होंने कहा कि उद्धव की नाराजगी बड़ा मुद्दा नहीं, जितना आपको लगता है. यह पूछे जाने पर कि क्या विचारों की अभिव्यक्ति में कोई कटौती हो रही है? इस पर शाह ने कहा, "देश में अभिव्यक्ति की आजादी बरकरार है. अभिव्यक्ति की आजादी देशविरोधी नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाले हमें अभिव्यक्ति की आजादी पर सीख न दें." संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को आपत्ति क्या है? जवाहर लाल नेहरू भी संघ के कार्यक्रम में गए थे, लाल बहादुर शास्त्री ने ...