Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिल्ली पुलिस

सावधान! दिल्ली में छुपे हो सकते आतंकी, दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी करके लगाए पोस्टर

पहाड़गंज पुलिस स्टेशन की तरफ से इलाके में ये पोस्टर लगाए गए हैं. नई दिल्लीः  देश की राजधानी दिल्ली में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी में इन दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है. पुलिस द्वारा जारी की गई फोटो में दोनों आतंकी एक मील के पत्थर के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक की बड़ी दाढ़ी है. मील के पत्थर पर उर्दू में लिखा है. दिल्ली 360 किलोमीटर, फिरोजपुर 9 किलोमीटर. फिरोजपुर पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ शहर है. यानि ये मील का पत्थर भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान के किसी इलाके में स्थित है और वहीं से ये तस्वीर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन संदिग्धों में से कोई भी दिखाई दे तो पहाड़गंज पुलिस थाने के फोन नंबर 011-23520787 या 011-2352474 पर सूचना दें. दिल्ली पुलिस के अनुसार यह दोनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं. पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने पांच आतंकियो की पंजाब में घुसने का अलर्ट भी जारी किया था. इससे पहले आज (मंगलवार) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरपोर्ट से ...

बेइज्जती महसूस कर हेड कॉन्स्टेबल ने दिल्ली सचिवालय में खुद को गोली मारी, मौत

दिल्‍ली सचिवालय में शुक्रवार सुबह पुलिस हेड कॉन्‍स्‍टेबल ने खुदकुशी कर ली. सोनवीर नाम के हैड कॉन्‍स्‍टेबल ने सुबह चार बजे खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना दिल्‍ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में हुई है. नई दिल्ली :  राजधानी में पुलिस विभाग में काम करने वाले स्टाफ लगातार तनाव का शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने सुबह तड़के सचिवालय में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को कॉन्स्टेबल के पास से दो पन्नों को सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में लिखी अवैध संबंधों की बात! कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि वह पत्नी के अवैध संबंधों और एक पिटाई के वीडियो से परेशान था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह तक़रीबन साढ़े पांच बजे सूचना मिली की एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली है. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉस्टेबल सोहनवीर के तौर पर ह...

सुनसान जगह का पता बताकर देते थे खाने का ऑर्डर, बाद में डिलिवरी ब्वॉय को ही लूट लेते

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ बताया कि वो भी पहले डिलीवरी ब्वॉय का काम कर चुका है. नई दिल्लीः  दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जिसके निशाने पर होते डिलीवरी ब्वॉय होते थे. पुलिस ने गैंग के सभी तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी फोन के जरिये पिज़्ज़ा और खाने के दूसरे समान ऑर्डर करते करते थे. इस दौरान ये लोग गलत एड्रेस देकर किसी सुनसान जगह पर डिलीवरी ब्वॉय को बुलाते थे और फिर आर्डर किया हुआ पिज़्ज़ा और खाने का सामान, कैश, स्वाइप मशीन, लूट लेते थे. लूटी गई खाने की चीज़ों को ये लोग वहीं खा लेते थे. पकड़े गए आरोपियों के नाम करण, चिराग और दीपक है. पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ बताया कि वो भी पहले डिलीवरी ब्वॉय का काम कर चुका है. लिहाजा उसे इस बात की जानकारी थी कि जो भी डिलीवरी ब्वॉय आता है उसके पास कैश जरूर होता है, इसलिए लूटपाट के इरादे से उसे डिलीवरी के लिए सुनसान जगह ही बुलाता थे. ये शातिर बदमाश जिस डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट करते थे उसी के फोन से दूसरी जगह आर्डर देते थे.फिलहाल पुलिस ने चार मामलों का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फ़ोन, दो बाइक, दो स्वाइप मशीन बर...

दिल्लीः मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे दिन दहाड़े गला रेतकर हत्या

नई दिल्लीः  दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के मूलचंद फ्लाई ओवर के नीचे मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली. लाश देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने उस शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी हो. दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर जांच करती पुलिस और सड़क पर बिखरा खून देखकर ऐसा लगता है कि बड़ी ही बेहरहमी से ये हत्या की गई है. इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ है और उसका उद्देश्य क्या है. सबसे बड़ा सवाल ये की भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े किसी शख्स की हत्या हो जाती है और वो किसी के नज़र में नही आता. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है. पुलिस को मौके से दो रिक्शा जरूर मिले है जो काफी देर से यही पर खड़े थे.