Skip to main content

Posts

Showing posts with the label dharmahoi ashtami 2018ahoi ashtamiShubh Muhurt

अहोई अष्टमी 2018: बच्चों के लिए कल मां रखेंगी व्रत, जानें पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली:   दिवाली  से आठ दिन पहले और  करवा चौथ  के चार दिन बाद मनाया जाने वाला अहोई अष्टमी का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है, जिस तरह करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है, उसी तरह अहोई अष्टमी के व्रत रखकर वो अपनी संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं. अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाया जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करने से संतान का जीवन खुशियों से भर जाता है. उत्तर भारत में अहोई अष्‍टमी के व्रत का विशेष महत्‍व है. इसे 'अहोई आठे' भी कहा जाता है क्‍योंकि यह व्रत अष्टमी के दिन पड़ता है. अहोई यानी के 'अनहोनी से बचाना'. किसी भी अमंगल या अनिष्‍ट से अपने बच्‍चों की रक्षा करने के लिए महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं. यही नहीं संतान की कामना के लिए भी यह व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं कठोर व्रत रखती हैं और पूरे दिन पानी की बूंद भी ग्रहण नहीं करती हैं. दिन भर के व्रत के बाद शाम को तारों को अर्घ्‍य दिया जाता है. हालांकि चंद्रमा के दर्शन करके भी यह व्रत पूरा किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान चंद्रो...