नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के सामने न सिर्फ नए ग्राहक जोड़ने की चुनौती है, बल्कि उसे बनाए रखने की भी उतनी ही बड़ी चुनौती है. इसके लिए कंपनियां समय-समय पर लुभावने ऑफर पेश करती है. इसी क्रम में सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल ने चुनिंदा पोस्टपेड और V-Fiber के ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है. ऑफर में क्या दूरसंचार बाजार में इन दिनों जियो और एयरटेल में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. दोनों एक दूसरे से मुकाबला करने के लिए नए ऑफर लेकर आ रहे हैं. एयरटेल और नेटफ्लिक्स ने मिलकर एक खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर में एयरटेल के पोस्टपेड और V-Fiber होम ब्रॉडबैंड के चुनिंदा ग्राहक उपहार स्वरूप नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन तीन माह तक मुफ्त पा सकेंगे. इसके बाद ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसके बिल का भुगतान एयरटेल पोस्टपेड और V-Fiber के बिल के साथ करना होगा. चुनिंदा ग्राहकों की घोषणा होगी जल्द चुनिंदा ग्राहकों को इसका लाभ लेने के लिए एयरटेल टीवी एप और माई एयरटेल एप पर साइन अप कर सकते हैं. वैसे ग्राहक जो इस पेशकश के लिए योग्य नहीं हैं, वह इसे अपग्रेड करा इसका लाभ ले स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.