Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फ्लेक्सी फेयर सिस्टम

अभी नहीं मिलेगा फ्लेक्सी फेयर खत्म होने का फायदा, इस दिन से काम करेगा सिस्टम

नई दिल्ली :  भारतीय रेलवे (Indian Railway)  की तरफ से  फ्लेक्सी फेयर सिस्टम  में बदलाव का सबसे पहला फायदा मार्च 2019 में प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वालों को मिलेगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी. रेलवे ने बुधवार को यात्रियों को राहत देते हुए सालभर में 50 प्रतिशत से कम बुकिंग वाली 15 प्रीमियम रेलगाड़ियों से  फ्लेक्सी फेयर सिस्टम  को खत्म किया था. कम मांग वाले मौसम में, जब टिकट बुकिंग 50 से 75 प्रतिशत तक घट जाती है, ऐसी 32 गाड़ियों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू नहीं होगा. आधार मूल्य 1.5 गुना से घटाकर 1.4 गुना किया इसके अलावा  रेलवे  ने 101 ट्रेनों में  फ्लेक्सी फेयर  को आधार मूल्य के 1.5 गुना से घटाकर 1.4 गुना कर दिया है.  रेलवे  अपने पोर्टल और अन्य लॉजिस्टिक्स सर्विस के लिए वेबसाइट पर जरूरी बदलाव कर रहा है. ऐसे में नया सिस्टम 120 दिन पहले बुक कराई गई टिकट के साथ शुरू होगा.  रेलवे  अधिकारी ने बताया कि हमें चीजों को दुरुस्त करने में 15 दिन का समय लेगा और यह बदलाव अग्रिम आरक्षण अवधि से लागू होंगे. इन ट्रेनों पर लागू नहीं होगा फ्लेक्सी फेयर कम सीटें भरने के ...