Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ajinkya Rahane

VIDEO: अजिंक्य रहाणे ने इस अंदाज में दी अफगान टीम को 'ईदी', हर कोई कर रहा है सलाम

नई दिल्ली:  टी-20 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली  अफगानिस्तान की टीम खेल के सबसे लंबे प्रारूप- टेस्ट मैच में दो दिन से ज्यादा नहीं खेल पाई. उसे अपने पदार्पण टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को विश्व की नंबर-1 टीम भारत के हाथों पारी और 262 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा. भले ही अफगानिस्तान को भारत ने करारी मात दी हो, लेकिन मैच जीतने के बाद  कप्तान अजिंक्य रहाणे  ने खास अंदाज में अफगानिस्तान की टीम को 'ईदी' दी है. मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान टीम के साथ जो किया उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और सलाम कर रहा है. दरअसल,  अजिंक्य रहाणे  ने मैच के बाद पूरी  अफगानिस्तान टीम  को फोटो के लिए बुलाया और विरोधी कप्तान असगर स्टेनिकजाई को विजेता की ट्रॉफी थामने की भी पेशकश की. बता दें कि अफगानिस्तान में कल (15 जून) ईद सेलिब्रेट हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई यही कह रहा है कि अजिंक्य रहाणे की तरफ अफगानिस्तान टीम को यह ईद का तोहफा है. मैच के बाद  अजिंक्य रहाणे  ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट रवैये और सब्र का इम्तिहान है. यदि इनके दो-तीन खिल...

भारत-अफगानिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट से जुड़ी हैं कई रोचक बातें

बेंगलुरू  : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरु हो गया है. यह  अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच  है और इस ऐतिहासिक टेस्ट के साथ कई रोचक बातें जुड़ी हैं. हाल ही में अफगानिस्तान को टेस्ट मैच का दर्जा हासिल होने के बाद भारत अफगानिस्तान क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी सक्रिय है और बीसीसीआई ने फैसला किया है कि अगले कुछ समय तक भारत ही अफगानिस्तान के लिए मेजबान देश होगा. इसका मतलब यह है कि अफगानिस्तान के लिए होने वाले मैच भारत में ही होंगे. इस टेस्ट मैच के साथ कई रोचक बातें जुड़ी है. अफगानिस्तान ऐसा देश है जिसने रिफ्यूजी कैम्प में क्रिकेट खेलना शुरु किया था. अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद से पीड़ित देश रहा है. 2001 से उसने एफिलिएट देश के तौर पर क्रिकेट की शुरुआत की थी और भारत के साथ ऐतिहासिक टेस्ट खेलकर टेस्ट खेलने वाल 12वां देश बन गया है. अफगानिस्तान भारत के साथ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले देशों में पाकिस्तान (1952), जिम्बाब्वे (1992), बांग्लादेश (2000) भी हैं. केवल श्रीलंका और आयरलैंड ऐसे देश हैं जो भारत के टेस्ट खेलने के बाद भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट नहीं खेले हैं. यह पहली ब...