Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rajasthan

सिर का आकार छोटा होने के लिए जीका वायरस जिम्मेदार नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यहां कहा कि राजस्थान में जीका वायरस जनित रोग का संबंध सिर का विकास सामान्य से कम होने यानी माइक्रोसेफाली से नहीं पाया गया है. नई दिल्ली:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यहां कहा कि राजस्थान में जीका वायरस जनित रोग का संबंध सिर का विकास सामान्य से कम होने यानी माइक्रोसेफाली से नहीं पाया गया है. माइक्रोसेफाली जन्मजात विकृति है, जिसमें बच्चों के सिर का विकास सामान्य से कम होता है यानी सिर का आकार काफी छोटा होता है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जीका वायरस जनित रोग के एडवांस्ड मॉलिक्यूलर स्टडीज में बताया गया है कि राजस्थान में वर्तमान में जीका वायरस से प्रभावित मरीजों में माइक्रोसेफाली और एडीज मच्छर में पाए जाने वाले जीका वायरस का संबंध नहीं है." मंत्रालय ने कहा कि इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने जयपुर में इसके प्रकोप के अलग-अलग समय पर जीका वायरस के पांच नमूनों से नतीजा निकाला. जयपुर में जीका वायरस के प्रकोप में 135 लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि सरकार जीका वायरस से गर्भवती महिलाओं पर होने वाल...

राजस्थान चुनावः अमित शाह ने रच दिया है चक्रव्यूह! क्या पूरा हो सकेगा कांग्रेस का सपना?

जयपुरः  राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत के सपने देखने लगी है. कांग्रेस को ऐसा लगने लगा है कि वह राजस्थान में बीजेपी से आगे हैं. हालांकि कुछ राजनीतिज्ञों को भी लग रहा है कि बीजेपी राजस्थान में पिछड़ रही है. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने राजस्थान को जीतने के लिए चक्रव्यूह की रचना कर दी है. जिसे भेदने के लिए कांग्रेस को रणनीति तैयार करनी होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में जीत दर्ज करने के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने अपने सबसे बड़े हथियार को आजमाने की तैयारी कर ली है. जानकारों की मानें तो बीजेपी ने पीएम मोदी की करीब एक दर्जन रैली पूरे राजस्थान में करने की तैयारी कर ली है. बीजेपी को इस बात का भरोसा है कि पीएम मोदी की रैली के बाद सारी चीजें बदल जाएंगी. पीएम मोदी की रैली के बाद विरोधी दलों की लहर भी शांत हो जाएगी. वहीं, राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे की विकास यात्रा पिछले कई महीनों से चलाई जा रही है. अब पीएम मोदी की रैली के साथ इसे और गति मिल जाएगी. आपकों बता दें कि बीजेपी ने पीएम मोदी की रैलियों की तारीख तय कर दी है. हालांकि यह पांच दिनों की रैलियों की तारीख तय हुई है....

राजस्थानः मनोरंजन के लिए भैसों को पिलाया जाता है शराब, फिर शुरू होता है युद्ध

    प्रतापगढ़ः  मनोरंजन के लिए जानवरों के साथ क्रूरता की एक तस्वीर राजस्थान के प्रतापगढ़ से सामने आई है. यहां के छोटीसादड़ी में दीपावली के एक दिन बाद शराब पीला कर भैंसों को लड़ाया जाता है. वहीं, इस खेल को देखने के लिए कई गावों के सैकड़ो लोग जुटते हैं. हालांकि प्रशासन को भी इस खेल के बारे में पता है, जिसके बावजूद प्रथा के नाम पर प्रशासन भी मौन बैठी है. लेकिन यह ऐसी प्रथा है जो सालों से चली आ रही है. पशुओं को शराब पीला कर मनोरंजन के लिए उन्हें खूनी लड़ाई लड़ाना क्रुरता से कम नहीं है. पशुओं को ऐसा करने के लिए मजबूर करना मानवता की कोटी में कतई नहीं आता है. लेकिन लोग ऐसी प्रथाओं से घिरे हैं कि उन्हें यह सारी चीजें नहीं दिखती. वह केवल अपने कुप्रथाओं को पूरा करने में लगे हैं. प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में मनोरंजन के लिए खेल आयोजित किया गया. यह खेल इंसानों के बीच नहीं बल्कि पशुओं को बीच होती है. सालों से चली आ रही गोवर्धन पूजा के दिन भैंसों को शराब पीला कर लड़वाया जाता है. इस खूनी खेलों को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ के साथ-साथ गणमान्य लोग भी पहुंचते हैं. इस साल भी भैंसों की लड़ाई से पहले प्रत...

राजस्थान चुनावः शरद यादव से गठबंधन पर कांग्रेस में रार, नेताओं को सता रहा है डर

    अलवरः  राजस्थान विधानसभा चुनाव में काग्रेंस में टिकट को लेकर रार मची हुई है. कांग्रेस में अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है. वहीं, कई नेताओं और विधायकों को टिकट कटने का भी डर सता रहा है. हालांकि कई स्थानों पर कांग्रेस के नेताओं ने अपने चुनाव लड़ने का भरोसा भी कार्यकर्ताओं को दिला दिया है. लेकिन इस पर अंतिम मुहर नहीं लगने से नेताओं को डर सताने लगा है. वहीं, कांग्रेस ने कई पार्टियों से गठबंधन भी कर रही है. ऐसे में कांग्रेस ने जेडीयू से बाहर हुए शरद यादव की नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी से गठबंधन किया है. लिहाजा कांग्रेस को कुछ सीटों पर अपनी उम्मीदवार को हटाना होगा. इस वजह से कांग्रेस में टेंशन भी बढ़ने लगी है. अलवर लोकसभा क्षेत्र में 11 विधानसभा सीटें आती है. इसमें से किशनगढ़बास विधानसभा सीट के नेताओं की टेंशन बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इस विधानसभा सीट से शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के उम्मीदवार को टिकट मिलने की पूरी संभावना है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं में यहां निराशा फैल गई है. कांग्रेस नेताओं में इसे लेकर विरोधी सुर भी सुनने को मिल रहा है. माना जा रहा है ...

राजस्थानः सड़क हादसे के शिकार घायलों को ले जा रही एंबुलेंस बस से टकराई, 4 की मौत

डूंगरपुरः  राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की खबर हैं. जबकि 8 लोग इस हादसे में घायल होने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि एक बस और एक एंबुलेंस की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई हैं. वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. जानकारी के अनुसार, घटना पहले एनएच 8 पर हुई जहां एक स्कूटी पर सवार होकर पति-पत्नी और बच्चे जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान एक गड्ढे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से रास्ते में ही गिर गए. वहीं, इस दौरान हाईवे से एक ट्रक गुजर रहा था तो स्कूटी से गिरे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 अन्य लोग भी घायल हो गए. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान छापी गांव के पास एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई. एंबुलेंस की टक्कर एक निजी बस से हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 अन्य लोग भी घायल हो गए. बताया जा रहा है क...

राजस्थानः 50 साल बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, तो ऐसे मनाई गई खुशी

झुंझुनूः  दित्वी आपके लिए यह नाम नया होगा, लेकिन हिंदी भाषा के सरल शब्दों में इसे देवी भी कहा जाता है. झुंझुनू स्थित एक परिवार में जब 50 साल बाद बेटी जन्मी तो परिवार वालों ने उसे ना केवल देवी का रूप माना, बल्कि उसका नाम भी दित्वी रख दिया. जो देवी का ही दूसरा नाम है. साथ ही प्रसूता के साथ-साथ पूरे परिवार में खुशी छाई हुई है. बेटी के जन्म पर गाना बजा कर कार्यक्रम किया जा रहा है. हालांकि समाज में ऐसा चलन केवल बेटों के जन्म पर ही होता है. राजस्थान स्थित झुंझुनूं के कोदेसर निवासी और मुंबई प्रवासी इंद्राज चौधरी उनके घर में 50 साल बाद बेटी जन्म हुआ है. इससे परिवार में खुशी का माहौल है. इंद्राज चौधरी बताते है कि 50 साल पहले उनकी सबसे छोटी बहन संतोष घर में जन्म ली थी. लेकिन उस वक्त बेटी जन्म पर ना तो खुशी मनाई जाती थी और ही कुआं पूजन व अन्य कार्यक्रम होते थे. लेकिन बेटी घर की रौनक होती है. जब 50 साल बाद परिवार को यह खुशी मिली है तो हर कोई इस खास मौके को बेहद खास बनाने में चूकना नहीं चाहता. इंद्राज चौधरी के समधी नवाचार करने वाले शिक्षाविद् और प्रतापपुरा स्कूल के प्रिंसीपल कमलेश तेतरवाल है. इंद्र...

रेप के दोषी को 20 दिन के अंदर फांसी की सजा, भावुक जज ने सुनाई कविता

राजस्थान की झुंझुनू अदालत ने महज तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. बच्ची दिल की बीमारी से ग्रस्त है. खास बात है कि मामले में वारदात के महज 20 दिन के अंदर ही ये फैसला आया है. मामले की सुनवाई कर रही महिला जज ने फैसले के साथ ही एक कविता भी लिखकर सुनाई. ये घटना 2 अगस्त को झुंझुनू में करीब सवा नौ बजे घटित हुई. तीन साल की मासूम अपनी नानी के यहां रहने आई थी. बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और दौसा के मंडावरी का रहने वाला विनोद कुमार फेरी लगाकर बर्तन बेच रहा था. उसने घर में बच्ची को अकेला देखा और उसकी नीयत खराब हो गई. बच्ची के साथ हैवानियत के बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर विनोद बाइक से भाग रहा था, तभी बच्ची की नानी मौके पर पहुंच गई. शाम 7 बजे परिवार ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया और अगले दिन चिड़ावा से विनोद को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने महज 9 दिन के भीतर यानी 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया. तीन साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी के दोषी को मौत की सजा सुनाते वक्त जस्ट‍िस निरजा दाधीच बेहद भावुक हो उठीं और फैसले में कविता लिखकर सुनाई. व...

राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली:  बीजेपी ने मंगलवार को जोर दिया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी दावा किया कि इस साल के अंत तक  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान  में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी ने अपनी तैयारियों एवं संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी आदि ने भी हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक भी की. इसमें राज्यों ने जो काम किए हैं, उनका लेखाजोखा लिया गया. इसके अलावा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आय...

ब्लू व्हेल चैलेंज के बाद भारत में Momo Challenge की दस्‍‍‍‍तक, बच्ची ने नस काटकर लगाई फांसी

अजमेर :  ब्लू व्हेल के बाद एक नया गेम मोमो WhatsApp Challenge भी जानलेवा बन रहा है. इस खतरनाक खेल से भारत में पहली मौत की खबर राजस्थान के अजमेर से सामने आई है. यहां मोमो गेम के चक्कर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. खबर के मुताबिक छात्रा ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद पहले हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा के मोबाइल में ब्राउजर में मिली हिस्ट्री में मोमो चैलेंज गेम के नियम और उसके शरीर पर बने निशानों से ऐसी आशंका जताई जा रही है. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा छवि ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद ही 31 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी. हालांकि, लगातार हुई पड़ताल के बाद मोमो चैलेंज की वजह से छात्रा के जान देने की बात सामने आई है. मोबाइल की ब्राउजर हिस्ट्री में  मोमो चैलेंज के नियम और छवि के शरीर पर बने निशान इसी  ओर संकेत कर रहे है. आपको बता दें, जिस तरह ब्लू व्हेल गेम में बच्चों को कई सारे चैलेंज पूरे करते हुए आखिर में खुद की जान लेने का चैलेंज मिलता था. उसी तरह मोमो चैलेंज में भी आखिरी टास्क खुद की जान लेने का है. छवि ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद ही ख...

गाइडेड बम, एंटी टैंक मिसाइल का राजस्थान में सफल परीक्षण

नई दिल्ली :  रक्षा क्षेत्र में भारत ने एक और कामयाबी हासिल की है. रविवार को देश में विकसित गाइडेड बम- एसएएडब्ल्यू और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल हेलिना का राजस्थान में अलग-अलग फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण हुआ. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चांदन रेंज में वायु सेना के विमान से स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वीपन (एसएएडब्ल्यू) का सफल परीक्षण हुआ. हेलिना का परीक्षण पोखरण में हुआ. एसएएडब्ल्यू युद्धक सामग्री से लैस था और पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में यह सफल रहा. गाइडेड बम उम्दा दिशासूचक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न जमीनी लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है. पोखरण फायरिंग रेंज में हेलिना मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेद डाला. यह दुनिया में अत्याधुनिक एंटी टैंक हथियारों में से एक है.

जब अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे, 'महेश बंगाली मार्किट चलो, गोलगप्पे खाएंगे'!

जयपुर:  पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी  को लोग केवल एक नेता के रूप में ही नहीं जानते. उनके व्यक्तित्व और स्वभाव के लिए भी उन्हें पहचानते हैं. वाजपेयी जननेता थे. यहां तक कि विपक्ष के नेता भी उनका बेहद सम्मान करते हैं. गुरुवार शाम को 93 की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद से ही देशभर में शोक की लहर है. देशभर उनके निधन से गमगीन है. वहीं दिल्ली में भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा हुआ है. हालांकि, वह हमेशा ही ऊर्जा से भरपूर रहते थे और अपनी हार से भी घबराते नहीं थे. हंसकर सबसे मिला करते थे. उन्हें बंगाली मार्केट के गोलगप्पे भी बेहद पसंद थे और वह अक्सर ही गोलगप्पे खाने जाया करते थे. दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी जब एक नेता के रूप में उभरने लगे और लोगों के बीच उनकी खास पहचान बनने लगी तो बीजेपी द्वारा उनके सहयोग के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया. जयपुर के शिवकुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई और  उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई . शिवकुमार की नियुक्ति के बाद से ही वाजपेयी जी हमेशा जहां भी जाते उनके साथ शिवकुमार मौजूद रहते. शिवकुमार के पुत्र महेश कुमार भ...