Skip to main content

राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली: बीजेपी ने मंगलवार को जोर दिया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी दावा किया कि इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी ने अपनी तैयारियों एवं संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी आदि ने भी हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक भी की. इसमें राज्यों ने जो काम किए हैं, उनका लेखाजोखा लिया गया. इसके अलावा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के कदम आदि के बारे में भी चर्चा की गई.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारीदेते हुए कहा कि बैठक में 2019 में आसन्न लोकसभा चुनाव और राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिषद ने बैठक के दौरान यह संकल्प लिया कि 2019 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और 2014 से अधिक बहुमत के साथ विजयी होंगे. सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जनता से मिले सम्मान के लिए जनता को धन्यवाद दिया गया.

उन्होंने कहा कि पिछली बैठक से अब तक बीजेपी ने नये साथी जोड़े और इस दौरान त्रिपुरा एवं नगालैंड में सरकार बनाई. कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी. वहां सरकार बनाने के आंकड़े से कुछ सीटें ही कम मिली लेकिन वोट शेयर बढ़ा. बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के संबंध में बीजेपी का स्पष्ट मत है कि विदेशी अवैध घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

बैठक के दूसरे खंड में अलग अलग राज्यों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर अमल को लेकर चर्चा हुई. रमण सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में देश 90 प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं. बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान उज्जवला योजना के बारे में भी चर्चा हुई और इस विषय को रेखांकितकिया गया कि राज्यों में इसकी गति को कैसे बढ़ाया जा सकता है. आयुष्मान योजना के संदर्भ में भी अलग अलग राज्यों में लागू किये जाने के बारे में उपायों पर चर्चा हुई जिसमें 5 लाख रूपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर की बात कही गई है. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश में बुनियादी आधारभूत संरचना की दिशा में जो काम किया गया है, उसके बारे में जनता की प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में गरीब कल्याण का बड़ा संकल्प लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव और तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में अब से अधिक बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प किया गया. बैठक में नागरिकता संशोधन विधेयक पर भी चर्चा हुई जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यक के भारत आने पर उन्हें स्थान दिये जाने की बात कही गई है.

तीन राज्यों में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश की अलग अलग परिस्थितियां है, इसके लिए अलग अलग समीकरण और अलग अलग रणनीति होगीं इस बारे में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुझाव भी मिले. समझा जाता है कि इस बैठक में 2019 के चुनाव एवं उससे पहले कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को लेकर रूपरेखा का निर्धारण एवं विचार विमर्श किया गया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक की शुरुआत की.

बैठक में अलग-अलग सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. इनमें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार अभियान की रणनीति, राजग गठबंधन, संगठन स्तर पर कामकाज समेत केंद्रीय योजनाओं को राज्यवार और प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कराने की रणनीति पर मंथन किया गया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...