Skip to main content

Posts

Showing posts with the label WWE

शेर के 3 साल के बच्चे के सामने WWE के 3 रेसलर हुए 'ढेर', वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली:  डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के रेसलरों और उनके बीच लड़ाई देखने के बाद हर कोई यही सोचता है कि इन्हें को दुनिया में कोई हरा ही नहीं सकता है. लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई के तीन रेसलर एक तीन साल के शेर के बच्चे के सामने चित हो गए हैं. सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि एक तरफ तो शेर का एक 3 साल का बच्चा और दूसरी तरफ डब्ल्यूडब्ल्यूई के तीन दमदार रेसलर. तीनों एक साथ मिलकर भी शेर के बच्चे को मात नहीं दे पाए. लेकिन यह है सच है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के तीन रेसलरों ने शेर के बच्चे के सामने अपनी हार खुद स्वीकार की है. दरअसल, टेक्सास के एक जू में शेर के एक बच्चे और डब्ल्यूडब्ल्यूई के तीन रेसलरों के बीच रस्साकशी (Tug Of War) करवाई गई. तीनों रेसलरों ने मिलकर काफी जोर लगाया लेकिन वह शेर के इस बच्चे तो टस मस नहीं कर पाए. तीन साल के शेर के सामने तीन-तीन रेसलर भी कुछ नहीं कर सके और आखिरकार उनको मुकाबला छोड़ना पड़ गया. शेर और रेसलरों के बीच हुए इस मुकाबले के वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये तीनों रेसलर अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, लेकिन शेर के बच्चे का एक पैर भी नहीं ...