नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले एक क्रिकेटर ने आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट मो अकरम सैफी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे यूपी स्टेट टीम में खेलने के एवज में 'कॉलगर्ल' का इंतजाम करने को कहा गया. हिंदी न्यूज चैनल News 1 (न्यूज 1) ने एक स्टिंग ऑपरेशन में यह दावा किया है. इसमें नवोदित क्रिकेटर राहुल शर्मा ने कथित रूप से अकरम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे टीम में सेलेक्शन के लिए 'पैसे और सुविधाएं' देने की मांग की गई. राहुल शर्मा ने यह भी कथित आरोप लगाया कि अकरम बीसीसीआई के एज-ग्रुप टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्लेयर्स को जाली उम्र सर्टिफिकेट देने का प्रबंध भी करते हैं. न्यूज चैनल में इस सिलसिले में फोन पर बातचीत का एक टेप भी प्रसारित किया है. यह टेप कथित रूप से अकरम और राहुल शर्मा के बीच बातचीत का है. इसमें अकरम, राहुल शर्मा से दिल्ली के पांच सितारा होटल में किसी लड़की को भेजने की बात कह रहे हैं. अकरम का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अच्छा प्रभाव माना जाता है. इस टेप में अकरम कथित रूप से शर्मा से यह वादा भी कर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.