Skip to main content

'सेक्‍स फॉर सेलेक्‍शन' स्टिंग: क्रिकेटर ने IPL चेयरमैन राजीव शुक्‍ला के करीबी पर लगाए आरोप

नई दिल्‍ली: उत्‍तर प्रदेश से ताल्‍लुक रखने वाले एक क्रिकेटर ने आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्‍ला के एक्‍जीक्‍यूटिव असिस्‍टेंट मो अकरम सैफी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे यूपी स्‍टेट टीम में खेलने के एवज में 'कॉलगर्ल' का इंतजाम करने को कहा गया. हिंदी न्‍यूज चैनल News 1 (न्‍यूज 1) ने एक स्टिंग ऑपरेशन में यह दावा किया है. इसमें नवोदित क्रिकेटर राहुल शर्मा ने कथित रूप से अकरम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे टीम में सेलेक्‍शन के लिए 'पैसे और सुविधाएं' देने की मांग की गई. राहुल शर्मा ने यह भी कथित आरोप लगाया कि अकरम बीसीसीआई के एज-ग्रुप टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्‍लेयर्स को जाली उम्र सर्टिफिकेट देने का प्रबंध भी करते हैं.

न्‍यूज चैनल में इस सिलसिले में फोन पर बातचीत का एक टेप भी प्रसारित किया है. यह टेप कथित रूप से अकरम और राहुल शर्मा के बीच बातचीत का है. इसमें अकरम, राहुल शर्मा से दिल्‍ली के पांच सितारा होटल में किसी लड़की को भेजने की बात कह रहे हैं. अकरम का उत्‍तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अच्‍छा प्रभाव माना जाता है. इस टेप में अकरम कथित रूप से शर्मा से यह वादा भी करते हैं कि कुछ मैचों के बाद उनका नाम भी टीम में शामिल कर लिया जाएगा.

इसके साथ ही चैनल ने कुछ अन्‍य प्‍लेयर्स को भी दिखाया, जिन्‍होंने आरोप लगाया कि यूपी में सेलेक्‍टर्स स्‍टेट टीम में नाम दिलाने के लिए रिश्‍वत मांगते हैं. उल्‍लेखनीय है कि अकरम यूपी क्रिकेट एसोसिएशन में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन इन क्रिकेटर्स का कहना है कि पर्दे के पीछे अकरम की बड़ी भूमिका होती है.

इस संबंध में अकरम ने द इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में कहा कि ये सारे आरोप निराधार हैं और उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्‍होंने कहा, ''यदि ये लड़का कह रहा है कि उसने मुझे कोई लड़की भेजी तो यदि उसका आरोप सही है तो उसे टीम में शामिल हो जाना चाहिए था. लेकिन क्‍या ऐसा हुआ? यदि उसके आरोप में सच्‍चाई है तो क्‍या वह यूपी के लिए खेला?'' इसका जवाब है, नहीं. उसका नाम यूपी की 60 सदस्‍यीय टीम में कभी शामिल नहीं हुआ और न ही उसने कोई जूनियर क्रिकेट खेला.''

इसके साथ ही अकरम ने कहा कि यह उनकी और जिनके साथ वह जुड़े हैं, ऐसे लोगों की प्रतिष्‍ठा को खराब करने की कोशिश है. अकरम के बारे में कहा जाता है कि वह पिछले कुछ समय से राजीव शुक्‍ला के पसर्नल असिस्‍टेंट हैं. इसके साथ ही वह बीसीसीआई से जुड़े हैं और हर महीने बोर्ड से पगार लेते हैं.

अकरम ने यह भी कहा, ''सच्‍चाई जल्‍दी ही सामने आ जाएगी. चूंकि मैं एक बड़े व्‍यक्ति (राजीव शुक्‍ला) से जुड़ा हूं, लिहाजा हर तरफ से इस तरह के हमलों का होना लाजिमी है...ये पूरा एक खेल है बहुत लोगों का. इसमें करीब 15 लोग शामिल हैं. अगर 2015 का यह आरोप है तो 2018 में वह सामने क्‍यों आया?'' हालांकि टीवी रिपोर्ट में रिकॉर्डिंग की डेट का जिक्र नहीं किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...