Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बांग्लादेश

बांग्लादेश में 23 दिसंबर को संसदीय चुनाव, पहली बार EVM का होगा इस्तेमाल

ढाका : बांग्लादेश में 23 दिसंबर को आम चुनाव होंगे और देश में पहली बार सीमित स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा. चुनाव आयोग ने सरकार और मुख्य विपक्षी गठबंधन के मध्य चुनाव के समय को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच गुरुवार को संसदीय चुनाव की तारीख का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त नूर-उल-हुदा ने टीवी पर प्रसारित एक संबोधन में कहा, ‘समूचे बांगलादेश में 11वां आम चुनाव 23 दिसंबर को होगा.’ हुदा ने चुनाव की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए चार चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की थी, जिसके कुछ घंटों बाद हुदा ने मतदान की तिथि का ऐलान किया. नव निर्मित नेशनल यूनिटी फ्रंट (एनयूएफ) चुनाव की तारीख को टालने की मांग कर रहा है जबकि सत्ताधारी अवामी लीग ने आयोग से अनुरोध किया था कि वह अपनी योजना पर कायम रहे. 10.42 करोड़ लोग मतदाता के तौर पर पंजीकृत उम्मीदवार नौ से 19 नवंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 22 नवंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी.  बांग्लादेश में तकरीबन 5.16 करोड़ महिलाओं समेत 10.42 करोड़ लोग मतदाता के तौर पर पंजीकृत हैं. वे लगभग 40,199 मतदान केंद्रों के माध्यम से मत पत...

बांग्लादेश: पूर्व PM जिया को मिली जमानत, 'आपत्तिजनक टिप्पणियों' का है आरोप

ढाका:  बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने देश की आजादी के बाद के पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान तथा 1971 के मुक्ति संग्राम के बारे में ‘‘आपत्तिजनक टिप्पणियों’’ से जुड़े एक मानहानि मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को छह महीने के लिये जमानत दी. तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं 72 साल की जिया को हालांकि जेल में ही रहना होगा क्योंकि उनके खिलाफ अन्य मामले लंबित हैं. ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि वर्ष 2015 में खालिदा के खिलाफ नराइल में एक मानहानि मामला उस समय दर्ज हुआ था जब उन्होंने बांग्लादेश के ‘इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स’ में चर्चा के दौरान 1971 मुक्ति संग्राम के शहीदों की संख्या पर सवाल खड़े किये थे. उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में विवाद हैं कि मुक्ति संग्राम में कितने लोग शहीद हुए. विवादों को लेकर कई पुस्तकें और दस्तावेज भी मौजूद हैं.’’ खबर में कहा गया कि न्यायमूर्ति मुहम्मद अब्दुल हाफिज और न्यायमूर्ति काशिफा हुसैन की पीठ ने आदेश पारित करके उनकी छह महीने की जमानत मंजूर की. इससे पहले पांच अगस्त को एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज की थी. पूर्व P...