Skip to main content

Posts

Showing posts with the label manoj tiwari

अमानतुल्ला मामले पर भड़के मनोज तिवारी, कहा-'लोकसभा में लाएंगे विशेषाधिकार हनन का नोटिस'

चार नवंबर को कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद आप और भाजपा ने मार-पीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी नई दिल्ली:  भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे. तिवारी का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान खान ने कथित तौर पर उनके साथ मार-पीट की थी और उन्हें धमकाया था. चार नवंबर को कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद आप और भाजपा ने मार-पीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एक महीने तक चलने वाला संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू होने वाला है. उन्होंने कहा, “मैं आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के 20वें अध्याय की नियम संख्या 222 के तहत विशेषाधिकार हनन नोटिस लाउंगा.’’ उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी इस कार्यक्रम में अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए गए थे. उनका आरोप था कि इलाके का सांसद होते हुए भी उन्हें उद्घाटन में कथित तौर पर आमंत्रित नहीं किया ...

BJP सांसद मनोज तिवारी भूले मर्यादा, 'सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता'

    सरगुजा : छत्तीसगढ़ मे दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान  के लिए प्रचार ने तेजी पकड़ ली है.  रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक सासंद मनोज तिवारी सरगुजा जिले मे प्रचार के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा मे चुनावी सभा को संबोधित किया. लेकिन एक चुनावी सभा में वह सोनिया गांधी पर निशाना साधने के चक्‍कर में शब्‍दों की मर्यादा भूल गए. इसमें उन्‍होंने कहा, अगर सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो उनके घर बुद्ध‍िमान बच्‍चा पैदा होता. मनोज तिवारी ने सबसे पहले सरगुजा की सीतापुर विधानसभा के नर्मदापुर मे लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की.  इसके बाद मनोज तिवारी जिले की दूसरी विधानसभा सीट लुण्ड्रा के करौली में पहुंचे. इस चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने छठ पूजा को लेकर अपने गाए छठ गीतों को सुनाया. सीतापुर के नर्मदापुर मे मीडिया से बात करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि इस बार सीतापुर समेत छत्तीसगढ़ में भाजपा 60 से ज्यादा सीट जीतेगी. यहीं से मोदी जी के फिर प्रधानमंत्री बनने का शंखनाद होगा. मध्य प्रदेश चुनाव 2018: बागियों ने 30 से अधिक ...