नई दिल्ली: सरकार, डसॉल्ट और अनिल अंबानी के लगातार बचाव के बावजूद राफेल सौदे पर विपक्ष के सिलसिलेवार हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. अपनी ताज़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के सबसे बड़े नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार और उद्योगपति अनिल अंबानी पर कई करारे हमले किए. उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगर राफेल सौदे की जांच हुई तो पीएम नहीं बच पाएंगे. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार की पहली किश्त के तौर पर डसॉल्ट ने अनिल अंबानी को 284 करोड़ की रकम दी है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को बचाने के लिए डसॉल्ट वाले झूठ बोल रहे हैं. राहुल के मुताबिक राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के साफ सबूत हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुद को बचाने के लिए साफ कहा था कि ये सौद सीधे नरेंद्र मोदी ने किया है. राहुल ने इसकी भी भविष्यवाणी की कि अगर किसी और पर सौदे में घोटाले का ठीकरा फोड़े जाने की कोशिश होती है तो ये संभव नहीं होगा क्योंकि पर्रिकर के बयान के मुताबिक सीधे तौर पर पीएम फंसते नज़र आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने डसॉल्ट पर ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.